सरकार देश के किसानों के लिए तरह तरह की योजनायें चलाती है | जिससे किसानों के जीवन में बदलाव आ सके और उनका विकास हो | ऐसी ही एक योजना हरियाणा के राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जिसका नाम है “मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना” (मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना | Meri Fasal Mera Byora Haryana” । यह योजना हरियाणा सरकार ने हरियाणा की कृषक जनता के लिए चलाया है। जिसके द्वारा कृषक जन अपनी कृषि क्षेत्र तथा अपनी फसल का पूरा विवरण सरकार को आसानी से दे सकते हैं। इस योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा की जनता के लिए प्रारंभ किया है। आइए इस लेख में हम इस योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को जाने। तथा इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसके लाभ क्या क्या है, इस योजना के उद्देश्य, आदि सारी बातें स्पष्ट रूप से जाने और समझें। तो आइए प्रारंभ करते हैं।
यह भी देखें :
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- प्रधानमंत्री जनधन योजना
मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना क्या है | Meri Fasal Mera Bura | Fasal Harayana Yojana
किसानों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायताएं, बीमा इत्यादि की आर्थिक सहायताएं, प्राकृतिक संकटों से हुए नष्ट फसलों पर दी जाने वाली सहायताएं सरलता से उन्हें प्राप्त हो सके ऐसा निश्चय करके इस योजना को बनाया गया है। इस योजना के लिए पंजीकरण कराने पर सरकार की तरफ से न्यूनतम ₹10 प्रति एकड़ से लेकर अधिकतम ₹50 तक प्रदान किए जाते हैं।
इस योजना को हरयाणवी भाषा में Mari Fasal Mera Byora बोला जाता है |
Meri Fasal Mera Bura Haryana योजना के उद्देश्य
१. इसका प्रथम उद्देश्य राज्य के कृषक कल्याण विभाग एवं कृषकों को एक ही पोर्टल के अंतर्गत जोड़कर किसानों को हर प्रकार की सुविधा एक ही पोर्टल पर देना। बीज बुवाई, फसल की कटाई करने, कृषि से संबंधित यंत्र इत्यादि की मदद पहुंचाने जैसी सुविधाएं। आप खरीफ की फसल [digital health id card apply online] लगा रहे हैं या रबी की फसल [rabi ki fasal] या अन्य किसी भी प्रकार की फसल आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं |
२. कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां कृषकों को सही वक्त पर देना।
३. बीजारोपण फसल की कटाई के सही समय से कृषकों को अवगत कराना।
४. प्राकृतिक संकटों में सही वक्त पर सहायता प्रदान करना।
५. कृषकों को बीज, खाद अथवा कृषि संबंधित ऋण बड़ी ही सरलता से प्राप्त करवाना।
MFMB योजना से कृषकों को क्या-क्या लाभ प्राप्त होंगे | Meri Fasal Mera Bura Benefit
१. इस योजना के द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी करण, कृषि कल्याण विभाग सभी को एक ही पोर्टल के अंतर्गत जोड़ने में सक्षम हुआ है।
२. इसके अतिरिक्त किसान अपनी जमीन तथा अपने फसलों का पंजीकरण इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन करवा सकता है। ऐसी सुविधा इस योजना के अंतर्गत बना दी गई है।
३. यह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी सेवा केंद्र पर एवं अटल सेवा केंद्र पर सहजता से पूर्ण की जा सकती है।
४. कृषक की फसल खरीद तथा बिक्री की पूर्ण जानकारी s.m.s. के जरिए कृषक के मोबाइल फोन पर दे दि जाती है।
योजना के अंतर्गत अब तक 780867 कृषक अपनी जमीन का पंजीकरण करवा चुके हैं ।एवं या पंजीकरण 11 जनवरी से पुणः प्रारंभ हो चुकी है। एवं अब आप भी अपना पंजीकरण करवा कर योजना से जुड़ सकते हैं ।तथा इसका लाभ ले सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं।
इसके रजिस्ट्रेशन करने हेतु योग्यता | Meri Fasal Mera Byora Haryana Registration
१. सर्वप्रथम यह मायने रखता है की पंजीकरणष
(registration) करवाने के इच्छुक है कृषकों का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।
२. नीचे बताए गए दस्तावेजों का प्रबंध होना चाहिए उनके पास।
आवेदन करने हेतु प्रमुख दस्तावेज | Fasal Haryana Byora Yojana Documents
१. इसके आवेदन हेतु आपका आधार कार्ड आवश्यक होगा।
२. जमीन की जानकारियां खसरा नंबर इत्यादि।
३. आपके फसल का नाम तथा फसल के प्रकार एवं अपने फसल कब बोया था वह समय की जानकारी।
४. इसके अलावा आपका बैंक खाता होना भी अत्यधिक आवश्यक है।
इसके पंजीकरण (registration) का तरीका क्या है | Meri Fasal Registration in Haryana
१. सर्वप्रथम इसके रजिस्ट्रेशन के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा की ऑफिशियल वैध वेबसाइट (meri fasal mera byora portal) पर जाइए।
२. उसके पश्चात प्रमुख पेज पर दिख रहे किसान अनुभाग के विकल्प का चयन करें।
३. फिर आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा उस पर किसान पंजीकरण हरियाणा के विकल्प को प्रेस कर लें।
४. उसके पश्चात मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना फॉर्म आपके समक्ष खुल जाएगा।
५. अब फाॅर्म को अच्छी तरह भर लें इसमें आपसे आपका मोबाइल नंबर भी मांगा जाएगा। हाउस मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी सेंड की जाएगी। वह ओटीपी आपको अपने फाॅर्म में दर्ज कर लेनी है।
६. अब रजिस्ट्रेशन नंबर इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी को सेव कर लें। तथा सबमिट बटन को प्रेस कर दें।
७. रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने पर आपको रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड प्रदान किए जाएंगे। जिसकी सहायता से आप आगे चलकर अपनी इस पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे।
१०. अब आपको अपना पासवर्ड और अपनी आई डी अच्छी तरह संभाल कर रखनी है। यह आपके काम आएगी आगे भविष्य में।
फसल को मंडी तक पहुंचाने के लिए सप्ताह सुनिश्चित कैसे करें | Mare Fasal Mera Bura Mandi
१. अपनी फसल को मंडी तक पहुंचाने का समय सुनिश्चित करने के लिए सर्वप्रथम ऑनलाइन meri fasal mera byora haryana योजना की वेबसाइट पर जाएं।
२. इसके पश्चात अगले पेज पर अपनी फसल को मंडी में लाने के लिए दिए गए विकल्पों में से। अपनी सुविधानुसार अपने अंदाज से किसी सप्ताह का चयन कर लें।
३. फिर अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करें।
४. इसके पश्चात अपने अंदाज से किसी सप्ताह का चयन करें। एवं इसका प्रिंट निकाल लें। इस प्रकार आप अपनी फसलों को मंडी में लाने का सप्ताह निर्धारित कर सकते हैं।
इस योजना ने लॉकडाउन में भी कृषकों की बड़ी सहायता की है। लॉकडाउन जैसे कठिन समय में कृषकों को इस योजना में पंजीकरण करवा कर बड़ा लाभ हुआ है। उनके कार्य में सहायता हुई है। अतः जब कि यह योजना पुनः प्रारंभ कर दी गई है ।तो आप भी इसमें अब पंजीकरण करवा सकते हैं। एवं ले सकते हैं इस योजना का लाभ।
Meri Fasal Mera Byora 2021 हेल्पलाइन नंबर | Meri Fasal Mera Bura Helpline Number
Helpline Number | 18001802060 |
टोल फ्री नंबर | 18001802117 |
ईमेल एड्रेस – | [email protected] |
उपयोगी लिंक | Mari Fasal Mera Byora | Haryana Fasal Registration
मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट | यहाँ देखें – fasal.haryana.gov.in |
मंडी वार गेट पास सूची | यहाँ देखें |
बैंक का विवरण बदले | यहाँ देखें |
पता – | DEPARTMENT OF AGRICULTURE AND FARMERS WELFARE, HARYANA Krishi Bhawan, Sector 21, Budanpur, Panchkula-134117 (Haryana) |
उपयोगी लिंक
सरकारी योजनायें | होम जॉब्स | पैसे कमाने वाले एप |
मोटिवेशनल | फुल फॉर्म | बैंक लोन |
ऑनलाइन जॉब्स | स्वास्थ्य टिप्स | बिजनेस आईडिया |