Pradhan Mantri Awas Yojana List : प्रधानमंत्री आवास योजना कब शुरू हुई

प्रधानमंत्री आवास योजना वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है। जिसके अंतर्गत गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ते में घर प्राप्त करवाए जा रहे हैं । यह योजना 25 जून साल 2015 में प्रारंभ की गई थी तथा 31 मार्च 2022 तक इसका लाभ लेने की सीमित समयावधी है। आज की पोस्ट में हम आपको बतायंगे कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है, Pradhan Mantri Awas Yojana की विशेषताएं, 

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है |  PM Awas Yojana

यह एक प्रकार का होम लोन है। भारत के गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों में यह देखा गया है। कि वे लोग अपना घर बनवा पाने में असमर्थ होते हैं उनकी आय इतनी नहीं होती जिससे वो अपने परिवार के भरण पोषण के सहित गृह निर्माण भी करवा सकें। वह बचा भी पाते हैं तो इतनी बड़ी रकम नहीं बचा पाते जिससे वह अपना घर बनवा सकें। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इन बातों का ख्याल रखते हुए। इस योजना को लागू किया है। ताकि भारत के ऐसे परिवार भी इस योजना से जुड़ कर अपना गृह निर्माण करवा सकें। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की जाती है इस योजना में। इस योजना के तहत सरकार ने 9 राज्यों के 305 कस्बों को तथा नगरों को इसका लाभ प्रदान करने हेतु चयन किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य साल 2022 तक सभी को स्वयं का ग्रह प्रदान करवाना है। जिसके लिए सरकार ने 2000000 घरों का निर्माण करवाने का उद्देश्य रखा है। जिसमें से 1800000 घर ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शेष 200000 घर शहर के गरीब क्षेत्रों में बनाने का रखा गया है।

इस योजना को सरकार द्वारा तीन भागों में विभक्त किया गया है।

प्रथम भाग:-इस योजना का प्रथम भाग साल 2015 में प्रारंभ किया गया तथा इसे 2017 में समाप्त कर दिया गया। इसके अंतर्गत 100 से भी अधिक गृह निर्माण कार्य संपन्न हुए।

द्वितीय भाग :-तथा द्वितीय भाग अप्रैल 2017 में प्रारंभ कर मार्च 2019 में संपन्न किया गया। तथा इस बार इसमें 200 गृह निर्माण कार्य संपन्न किए गए।

तृतीय भाग:-इसका तृतीय भाग पुनः अप्रैल 2019 में प्रारंभ कर 2022 तक चलाई जाने की योजना है। जिसमें शेष गृह निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

आवास योजना की विशेषताएं क्या क्या है | Benefit of Awas Yojana | Pradhanmantri Aawas Yojana ki Jankari

१. इस योजना की प्रथम विशेषता यह है कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि किसी के जरिए नहीं बल्कि सीधे आपके खाते में प्रदान किया जाता है। जिससे आपको इसका संपूर्ण लाभ सरलता से प्राप्त हो सके।

२ इस योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले पक्के घरों का निर्माण क्षेत्र बढ़ाकर 270 स्क्वायर फीट कर दिया गया है। जबकि इससे पूर्व यह क्षेत्र 215 स्क्वायर फीट होने का निर्णय लिया गया था।

३. इस में दी जाने वाली सहायता राशि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार मिलकर मैदानी क्षेत्रों में 60:40 तथा भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में तथा हिमालय क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर) में 90 : 10 के हिसाब से प्रदान करती है।

४. तथा इसी सिलसिले में स्वच्छ भारत अभियान को भी जोड़ दिया गया है। जिसके अंतर्गत शौचालय निर्माण एक बड़ा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अतः इसीलिए भवन निर्माण की सहायता राशि के साथ ही शौचालय निर्माण हेतु अलग से ₹12000 प्रदान किए जाते हैं।

५. इस योजना के अंतर्गत यदि आप चाहे तो 70000 रुपयों का कर्ज भी ले सकते हैं इस पर कोई ब्याज लागू नहीं होगा। आपको केवल आपके द्वारा प्राप्त की गई राशि ही पुनः थोड़ी थोड़ी करके भरनी होगी। तथा शहरी क्षेत्र के लोग ₹70000 से अधिक का भी कर्जा (loan) ले सकते हैं। परंतु इसमें बहुत कम मात्रा में ब्याज भरना होता है। इसके लिए आपको किसी वित्तीय संस्था में आवेदन करना होगा। इसमें आप के लोन के स्तर LIG,MIJ,HIG के अनुरूप हे होता है।

६. इस योजना के साथ आपके सुविधा हेतु अन्य भी कई योजनाओं को जोड़ा गया है। जैसे टॉयलेट व बाथरूम की सुविधा, साफ सफाई, धुआं रहित रसोई, पीने योग्य पानी तथा बिजली आदि की सुविधा हेतु यह कार्य किया गया है।

७. इस पर ब्याज दर आपके मूलधन के अनुसार तय होता है।

८. 30 जून 2021 तक के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि को बढ़ाकर 18 लाख कर दिया गया है। जिस कारण इस योजना में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। इससे 12 लाख नए गृह निर्माण तो होंगे ही। साथ ही लगभग 18 लाख घरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। तथा इसकी वजह से 78000 नई नौकरियां उत्पन्न होंगी।

योजना का लाभ परिवार को किस प्रकार प्राप्त होता है | Avas Yojna Me Kaise Fayda Hota Hai

१.इसका लाभ प्रदान करने हेतु जो परिवार आवेदन करता है। उसमें पति पत्नी तथा अविवाहित बच्चों की गिनती एक परिवार के रूप में होती है। इसलिए इस प्रकार से एक परिवार के कमाऊ व्यक्ति को परिवार का मुखिया जान एक आवास योजना आवेदन का अधिकार होता है।

२. लेकिन परिवार के अन्य कमाऊ व्यक्ति भी होने पर उन्हें एक भीन्न गृहस्थी के तौर पर जाना जाता है। तो वह भी आवेदन कर सकता है।

३. लेकिन इसके लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।

४. तथा उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

५. तथा उनकी कोई निजी संपत्ति अथवा अपना कोई घर नहीं होना चाहिए। तथा ध्यान रहे उनके परिवार के भी किसी सदस्य के नाम पर कोई घर अथवा संपत्ति ना हो।

६. एवं वह व्यक्ति किसी अन्य सरकारी आवास योजना के लाभ का उपभोक्ता ना हो।

PM Awas Yojna के आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज | PM Avas Yojna Papers

आवास योजना के आवेदन हेतु कुछ दस्तावेज आपके पास होने अनिवार्य हैं ।जोकि निम्नलिखित है :

१. इसके लिए आपका आधार कार्ड होना आवश्यक है।

२. आपका आय प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है।

३. तथा मोबाइल नंबर चाहिए होता है।

४. इसके अतिरिक्त आपकी फोटो

५. एवं एक मान्य मोबाइल नंबर।

६. आपका बैंक खाता भी होना अनिवार्य है।

७. आपका निवास प्रमाण पत्र।

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन | Awas Yojana Apply | Awas Yojana Form 

१. प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन हेतु सर्वप्रथम इसकी किसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

२. इसके बाद इस के होम पेज पर जाकर (citizen assessment) सिटीजन एसेसमेंट के विकल्प को प्रेस करें।

३. इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे पहला slum dwellers तथा दूसरा benefits under 3 components इसमें से आप अपनी पात्रता के अनुसार अपना विकल्प चयन करें।

४. अब आप अपना आधार नंबर तथा अपना नाम दर्ज कर लें।

५. इसके बाद चेक के विकल्प पर प्रेस करें । इससे यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो आपके आगे एक और पेज खुलकर आएगा। लेकिन यदि आपने पहले भी यह आवेदन किया होगा तो आपका आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। इसके साथ ही आपका आधार कार्ड बैंक खाते के साथ लिंक होना चाहिए।

६. अब आपके आगे आपका पीएम आवास फॉर्म खुलकर आ जाएगा। इसे विस्तार से पढ़कर भर ले।

७. यदि आपको फॉर्म भरने में परेशानी आ रही हो तथा इसे भर पाने में असक्षम प्रतीत करें । तो इसे किसी जन सेवा केंद्र तथा ई मित्रा आदि से अपना फाॅम भरवा सकते हैं।

८. इसके बाद आप सेव बटन को प्रेस करें फिर आपको आपका ( एप्लीकेशन)आवेदन नंबर मिल जाएगा।

९. इस नंबर के जरिए आप अपने फाॅम का प्रिंट निकाल लें। जहां अपने फॉर्म भरना शुरू किया था। उसी स्थान पर आपको अपना फॉर्म स्टेटस दिख जाएगा।

१०. इसके बाद आपके फॉर्म स्वीकार्य हो जाने पर। आपका नाम पीएम आवास योजना की तालिका में दिखेगा।

११. इसके बाद आप इससे जुड़ी अधिक जानकारियां प्राप्त करने के लिए इसकी वेबसाइट पर जा सकते हैं । वहां आपको यह प्राप्त हो जाएगा।

१२. आपका नाम लिस्ट में जुड़ा है अथवा नहीं जानने हेतु ग्राम विकास मंत्रालय की वैद्य वेबसाइट पर जाकर तालिका देख सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट यहाँ देखें | Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 | PM Awas Yojana List Kaise Dekhen

अगर आपने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लये आवेदन किया है और आप अपना नाम सूची में देखना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकते हैं | प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट यहाँ देखें | लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको अपना आधार नंबर लिखना होगा | उसके बाद Show बटन पर क्लिक करना होगा | अगर आपका नाम दिखाई देता है तो आपको घर मिल ही जायगा |

Pradhan Mantri Awas उपयोगी लिंक | पम आवास योजना की जानकारी

दोस्तों अगर आप भी अपने मकान बनाने का सपना देख रहे हैं तो यह योजना आपके सपने पूरे कर सकती है | इसीलिए हमने आपको इसकी जानकारी दी है | अब हम आपको pm योजना से सम्न्बधित कुछ उपयोगी लिंक शेयर कर रहे हैं जिससे आपको आवेदन करने में आसानी हो |

आवास योजना अधिकारिक वेबसाइटhttps://pmaymis.gov.in/
PM आवास योजना लिस्टhttps://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_DETails.aspx
PMAY Statushttps://pmaymis.gov.in/track_application_status.aspx
Pradhan Mantri Awas Yojana Graminhttp://rdd.bih.nic.in/PMAY_detail.htm
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban https://pmayuclap.gov.in/
सब्सिडी कैलकुलेटर (Subsidy Calculator)https://pmayuclap.gov.in/content/html/Subsidy-Calc.html

उपयोगी लिंक

सरकारी योजनायेंहोम जॉब्सपैसे कमाने वाले एप
मोटिवेशनलफुल फॉर्मबैंक लोन
ऑनलाइन जॉब्सस्वास्थ्य टिप्सबिजनेस आईडिया

यह भी पढ़ें :

Share

3 Comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *