Ram Mandir: श्री राम मंदिर पर इस नेता ने दिया विवादित बयान, गुस्से से लाल हुआ हिंदू समाज- Ayodhya Today News

Ram Mandir Live Update 2024: साल 2024 में 22 जनवरी के दिन अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी तैयारी बड़े ही जोर से देश भर में की जा रही है। श्री राम जी के भक्त अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए अनेक प्रकार के उपहार भेज रहे हैं। राम मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा देश के मशहूर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी भेजा जा चुका है और कई लोगों ने कार्यक्रम में जाने की अपनी तैयारी भी बना ली है।

बड़े लोगों के साथ ही साथ हजारों की संख्या में साधु संत भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि इसी बीच कुछ लोगों को राम मंदिरों का बनना रास नहीं आ रहा है। दरअसल बिहार में नीतीश की पार्टी अर्थात जनता दल यूनाइटेड के सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा राम मंदिर समारोह के लिए जो इनविटेशन दिया जा रहा है, उसे लेकर के विवादित बयान दिया गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, क्या किसी के बेटे की शादी है या फिर किसी के पिताजी का श्राद्ध है जो न्योता दिया जा रहा है। इस बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है। लोग अपने-अपने हिसाब से बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

क्या कहा कौशलेंद्र कुमार ने

बताना चाहते हैं कि, सांसद कौशलेंद्र कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी कार्यक्रम में किसी पत्रकार के द्वारा उनसे यह सवाल किया गया कि, क्या आप राम मंदिर के उद्घाटन में जाएंगे और क्या आपको राम मंदिर के उद्घाटन का इनविटेशन मिला है, तो पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कौशलेंद्र कुमार के द्वारा कहा गया कि, क्या किसी के बेटे की शादी है जो निमंत्रण दिया जा रहा है।

इनविटेशन की आवश्यकता क्या है। इनविटेशन नहीं देंगे, तो क्या हम अयोध्या नहीं जाएंगे। अयोध्या जाएंगे। हमें इनविटेशन की आवश्यकता नहीं है। किसी के पिताजी का श्राद्ध है क्या या फिर किसी औरत के द्वारा अपने बेटे की शादी की जा रही है जो इनविटेशन भेजा जा रहा है। बेवकूफ आदमी है जिसके द्वारा न्यौता दिया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने भी दिया था बयान

जाते-जाते बताना चाहते हैं कि, थोड़े समय पहले बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा भी एक बयान दिया गया था, जिस पर काफी बवाल मचा था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि, अगर किसी का पैर कट जाता है तो वह मंदिर जाएगा या फिर अस्पताल जाएगा। अगर आदमी को भूख लगे, तो मंदिर जाने से पेट भरेगा? भाजपा ने इस बयान पर तीखा हमला बोला था और इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर के द्वारा कहा गया था कि गौ माता का चारा खा लेने वाले लोगों में आखिर राम मंदिर के प्रति भक्ति कैसे पैदा होगी?

सम्बंधित खबरे :

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *