आजकल डिजिटल हेल्थ कार्ड की चर्चा हो रही है | प्रधान मंत्री मोदी जी ने 27 सितम्बर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारम्भ किया है | सरकार के मुताबिक डिजिटल हेल्थ कार्ड देश के लोगों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है | सरकार पूरे देश के लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने जा रही है | आज हम आपको बतायंगे की डिजिटल हेल्थ कार्ड क्या होता है | हेल्थ कार्ड कैसे बनाये (Health Card Kaise Banaye in Hindi) | इस कार्ड को बनाने के लिए क्या क्या होना चाहिए | इस कार्ड को आप घार बैठे कैसे बना सकते हैं | इस कार्ड के क्या क्या फायदे हैं |
डिजिटल हेल्थ कार्ड क्या है | Health Card Government | Digital Card Kya Hai
डिजिटल हेल्थ मिशन में सभी देशवासियों को एक स्वास्थ्य पहचान पत्र दिया जायगा | जिसमें उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा | इसी स्वास्थ्य पहचान पत्र को डिजिटल हेल्थ कार्ड कहा जाता है |
डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज | Health Id Card Registration Documnets |
अगर आप अपना डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपके पास अपना आधार नंबर होना चाहिए जिसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक हो | क्योंकि जब आप स्वास्थ्य कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपके आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आता है | अगर नंबर लिंक नहीं है तो आप आधार सेवा केंद्र में जाकर इसे पंजीक्रत करवा सकते हैं |
दूसरा आपके पास अपनी एक फोटो भी होनी चाहिए जो आप अपने डिजिटल हेल्थ कार्ड में लगवाना चाहते हैं |
इसके साथ ही आपके पास एक मोबाइल या कंप्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए जिसपर इन्टरनेट कनेक्शन काम करता हो |
डिजिटल हेल्थ कार्ड कैसे बनाये | Health Card Kaise Banaye Mobile Se | Digital Health Card Download
- अगर आप अपना डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर या लैपटॉप में नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की वेबसाइट ओपन करनी होगी | या आप इसकी मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं | वेबसाइट लिंक – https://ndhm.gov.in/
- इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपको “Creat Your Health Id” का विकल्प दिखाई देगा | इस पर क्लिक करें |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा | जहाँ लिखा होगा “Generate your Health ID” और उसके निचे दिखाई देगा “Generate Via Aadhaar” | इस पर क्लिक करें |
- इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा जिसमें आपसे आपका आधार नंबर माँगा जायगा | आधार नंबर लिखने के बाद आप निचे “I Agree” पर चेक बॉक्स पर टिक करें और Submit बटन पर क्लिक करें |
- जब आप क्लिक करेगे तो आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (otp) आयगा | जिसमें 6 अंक होंगे | इन नम्बरों को आपको लिखना होगा |
- इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर भी माँगा जायगा | जिसपर एक और otp आयगा | उस otp को आपको फिर से लिखने को कहेगा | इसके बाद आप sumbit पर क्लिक कर दें |
- इसके बाद आपके सामने आपका प्रोफाइल पेज खुल जायगा | जहाँ आपका नाम दिखाई देगा जो आधार में लिखा होगा | जन्म तिथि लिखी होगी |
- इस पेज पर आपको कुछ जगह पर जानकारी भरनी होती है | जैसे साबसे ऊपर फोटो एड करने का विकल्प आता है | वहां क्लिक करके आप अपनी फोटो एड कर लें जो आप अपने हेल्थ कार्ड में लगवाना चाहते है | ध्यानं रखें यह फोटो का साइज़ 100 kb से कम होना चाहिए |
- इसके बाद आपको अपनी phr आईडी बनानी होती है | यह आईडी सबसे अलग होनी चाहिए | आप अपने नाम से या जैसे आप ईमेल एड्रेस बनाते है वैसे ही अपनी phr आईडी लिख सकते हैं |
- इसके बाद आपको ईमेल एड्रेस भरने का विकल्प भी दिखाई देगा | अगर आपके पास ईमेल है तो लिख दीजिये नहीं तो खाली रहने दीजिये |
- इसके बाद आपसे आपके राज्य का नाम और जिला पुछा जायगा | जिसे आप आसानी से चयन कर सकते हैं |
- अंत में आपको Submit बटन पर क्लीक करना होता है |
- अब आपके सामने आपकी डिजिटल हेल्थ आईडी दिखाई देगी | जिसमें 14 अंकों का यूनिक नंबर लिखा होगा | यही नंबर आपके स्वाथ्य की पहचान बन जायगा | निचे दिए डाउनलोड हेल्थ बटन पर क्लिक करके आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं |
डिजिटल हेल्थ कार्ड के फायदे |
सरकार का कहना है की डिजिटल हेल्थ कार्ड देशवासियों की ज़िन्दगी में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला है | स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए इस मिशन को लाया गया है | चलिए जानते हैं की इस स्वास्थ्य कार्ड के क्या क्या फायदे हो सकते हैं |
- सबसे बड़ा फायदा डिजिटल हेल्थ कार्ड का यह होगा की आपके स्वास्थ्य की कुंडली एक ही क्लिक पर खुल जायगी |
- डॉक्टर की पर्चियों और रिपोर्ट से मुक्ति भी मिल जायगी |
- 14 अंकों का यूनिक नंबर आईडी कार्ड में व्यक्ति के स्वास्थ्य का पूरा रेकोर्ड, जांच, डॉक्टर, इलाज और मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी मिल जायगी |
- 14 अंकों का यूनिक नंबर से मरीज की पुरानी बिमारियों और दवाओं की जानकारी भी मिल जायगी |
- इस नमबर को आप किसी दूर बैठे डॉक्टर को भेजकर स्वास्थ्य परामर्श भी ले सकेंगे |
- सभी हॉस्पिटल, लैब, और अम्बुलेंस से ऑनलाइन संपर्क बना रहेगा |
- महंगी जांचों का खर्चा बच जायगा |
- बदती हुई बिमारियों ओअर सरकार की नज़र भी बनी रहेगी |
इसके अतरिक्त भी ऐसे बहत फायदे सामने आने वाले हैं जिससे देश के लोगों पर क्रांतिकारी प्रभाव पड़ेगा | लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो देश विकास करेगा |
निष्कर्ष
आज की पोस्ट “डिजिटल हेल्थ कार्ड कैसे बनायें | Digital Card Kaise Banaye” में हमने आपको बताया कि डिजिटल हेल्थ कार्ड क्या है | हेल्थ कार्ड का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (digital health id card apply online) | सरकारी हेल्थ कार्ड के फायदे आदि | अगर आपको हमारी पोस्ट पसदं आई होतो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें |