देसी एप को यूज़ कर लोकल को वोकल करो
क्या आप tiktok के दीवाने हैं? क्या आप tiktok स्टार बन गए हैं? क्या आपको टिकटिक छोड़ने में मुश्किल हो रही है? तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि अब बारी है ‘बोलो इण्डिया’ की ,
जी हाँ आज हम आपको एक ऐसी एप के बारे में बता रहे हैं जिनमें वो सब कुछ है जो आप tiktok में कर सकते हैं,
इस एप का नाम है ‘बोलो इंडीया’ I और यह पूरी तरह मेड इन इण्डिया एप है,
क्या है बोलो इण्डिया ? bolo indya app review
बोलो इण्डिया एप भी एक शोर्ट वीडियो प्लेटफार्म है, इस एप को मुंबई बेस्ड स्टार्ट-अप ने विकसित किया है। और इसके फाउंडर हैं वरुण सक्सेना I
यह देशी एप चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म TikTok को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है, और देश के लोग इसे हातो हाथ ले रहे हैं, इस ऐप के डेली डाउनलोड में तीन गुना का इजाफा भी देखा जा रहा है। Bolo Indya ऐप के अब तक करीब एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हो गए हैं। पिछले 12 माह में इस प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि उसके पास भारत के 220 शहरों के करीब 4.85 लाख यूजर्स हैं। और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है,
Mitron नहीं तो Bolo Indya app –
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Bolo Indya पूरी तरह से मेड इन इंडिया ऐप है। क्योंकि कुछ दिन पहले Mitron एप को भी देशी Tiktok की तर्ज पर प्रचारित किया गया था। लेकिन इसके बाद उसका पाकिस्तानी कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है, और मित्रो एप में बहुत सी खामियां हैं, जिससे लोगों का मित्रो पर विश्वास कम हो रहा है और दूसरी एप की ओर बढ़ रहे हैं,
Bolo Indya के फाउंडर Varun Saxena ने कहा कि उनकी एप की संख्या बढ़ना पीएम मोदी के Vocal for local मुहिम का एक जीता जागता उदारहण है। उन्होंने बताया 12 माह पहले जब Bolo Indya एप लॉन्च हुआ था, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म पर करीब 80 लाख वीडियो बनाए जा चुके हैं।
बोलो इण्डिया ऐप दस भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजरात, मलयालम, ओडिया और अंग्रेजी में उपलब्ध है।
Bolo Indya App से कैसे कमायें पैसे ?
बोलो इण्डिया एप से आप पैसे भी कमा सकते हैं , इसके लिए आपको अपने यूजर बढाने होते हैं और रोज़ विडियो बनाने होते है, जितने अधिक व्यू होंगे उतना ही अधिक आपको हर महीने पैसे मिलेंगे, इसकी पूरी जानकारी आपको एप में दी गई है ,
तो देर किस बात की आप भी स्वदेशी अभियान में अपना योगदान दीजिये और ‘बोलो इण्डिया’ एप को डाउनलोड कीजिये, और अपने मित्रों को व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर कीजिये – जय हिन्द
एप यहाँ से डाउन करें – Bolo Indya App Review
इन लोकप्रिय ख़बरों को भी पढ़ें :
- शेयर चैट देगा टिकटोक को टक्कर
- ‘मित्रों’ एप टिक-टोक से आगे !
- देश में इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति की जरुरत – Make in India
- एक वेबसाइट पर पूरे देश के लिए ई-पास ! E Pass Kahan Banega
- युवाओं के लिए खुशखबरी ! मिलेगा रोज़गार
- उत्तराखंड में प्रवासियों से बढ़ रहा कोरोना
- गज़ब ! शराबी बन गए अन्नदाता?
- कोरोना वायरस को फैलने से कैसे रोकें? Corona Virus in Hindi
- जरुरतमंदों तक पहुंचें सहायता – कोरोना नेक सलाह
- ऑनलाइन बिजनिस कैसे बढाए ? पैसे कैसे कमायें?
- मोदी जी से कैसे संपर्क करें ? वीडियो
- मज़बूत सिस्टम से होगा देश का विकास
- अब रोज़गार बढाने में ध्यान | Happy New Year 2020