देश की सरकार जनता की भलाई के लिए हमेशा नई नई योजनायें लाते रहते हैं | महिलाओं के लिए तो कई राज्यों में विशेष योजनायें भी चलती हैं | ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है जसका नाम है “शादी अनुदान योजना” – “Sadi Anudaan Yojana” | अगर आप अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान हैं और यूपी के निवासी हैं आज की पोस्ट आपके बहुत काम कि हो सकती है | आज हम आपको बतायंगे कि Sadi Anudan Yojana क्या है, उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना कब शुरू हुई? मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना ऑनलाइन | | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन फॉर्म | UP Shadi Anudan Yojana
शादी अनुदान योजना उत्तर प्रदेश 20231 | Sadi Anudan Online
उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछड़े जनजातियों, अनुसूचित जातियों के गरीब व सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करने हेतु। वर्ष 2016 में इस योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत पिछड़े व अनुसूचित जनजातियों की बेटियों के विवाह में ₹51000 सहायता राशि प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य क्या है, इसका लाभ क्या है, इसके लिए आवश्यक शर्तें क्या है ,इसका आवेदन कैसे करें आदि आदि बातें इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे। तो आइए आरंभ करते हैं।
शादी अनुदान योजना का उद्देश्य | Sadi Anudan Yojna | Sadi Anudan Yojna Online
पिछड़ी जातियों की ,अनुसूचित जनजातियों की तथा अल्पसंख्यक जातियों के गरीब परिवारों में बेटी का विवाह करवाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी कठिनाइयों में कुछ ₹51000 की सहायता प्राप्त हो जाने पर उनके लिए विवाह में बड़ी सहायता हो जाती है।₹51000 की रकम एक सामान्य वर्ग के लिए बड़ी महत्वपूर्ण रकम होती है। अतः इसलिए यूपी सरकार की इस योजना का उद्देश्य ऐसे गरीब अथवा सामान्य वर्गीय परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायक की भूमिका निभाने का है।
Sadi Anudan का लाभ लेने के लिए पात्रता | Sadi Anudan Online Yogyta
१. इसका लाभ लेने हेतु कन्या उत्तर प्रदेश की ही स्थाई निवासी होनी चाहिए।
२. इस योजना का लाभ 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने ही बेटियों को प्राप्त हो सकता है।
३. तथा इसके लिए केवल कन्या की आयु नहीं बल्कि लड़के की भी आयु महत्व रखती है। लड़के की आयु 21 वर्ष अथवा उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
४. इस योजना का लाभ केवल पिछड़े वर्गों को अनुसूचित जनजातियों को, दलित जातियों को, तथा अल्पसंख्यक जातियों को सामान्य वर्ग अथवा गरीब वर्ग के होने पर प्रदान किया जाता है।
Vivah Anudan योजना की विशेषताएं | Kanya Vivah Yojana UP
१. इस योजना के अंतर्गत यदि लड़की के विवाह का पंजीकरण करवाया जाता है तो उसे यह राशि प्रदान की जाती है।
२. यह सहायता राशि सीधे आधार कार्ड से लिंक किए हुए लड़की के बैंक खाते(bank account) में डाल दी जाती है।
३. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लड़कियों को प्राप्त हो पाता है। जिनका विवाह उसके माता-पिता तथा परिजनों के सहमति से होता है।
४. इसका लाभ एक परिवार की केवल दो कन्याओं को ही प्रदान किया जा सकता है।
५. इस योजना का लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 46080 रुपए निर्धारित की गई है।
६. तथा शहरी क्षेत्रों में 506460 रुपए की वार्षिक आय निर्धारित की गई है।
शादी अनुदान आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज | Sadi Anudan Yojna | Kanya Anudan Yojana
अगर आप Vivah Hetu Anudan Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज या डॉक्यूमेंट होने चाहिए |
१. इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
२. तथा जाति प्रमाण पत्र भी चाहिए होगा।
३. आय प्रमाण पत्र।
४. तथा लड़की का पहचान पत्र।
५. लड़की का अपना बैंक खाता (bank account)
६. मोबाइल नंबर
७. लड़की के विवाह का प्रमाण पत्र।
८. तथा उसका पासपोर्ट साइज फोटो।
९. इसके लिए लड़के और लड़की दोनों का आयु प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।
शादी के फार्म कैसे भरें | Kanya Vivah Anudan Online Registration | Sadi Anudan Form
इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
१.इसके लिए सर्वप्रथम विवाह अनुदान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (www.shadianudan.upsdc.gov.in) पर जाएं।
२. इसके बाद आपके समक्ष होम पेज खुलेगा।
३. तत्पश्चात नवीन (नया) पंजीकरण के टैब पर सामान्य, अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदन , अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन , आदि आदि विकल्प होंगे जिसमें से आपको उस विकल्प का चयन करना लेना है जिसके अंतर्गत आप आते हों।
४. इसके बाद आपके समक्ष एक फॉर्म खुलेगा।
५. आप फार्म को अच्छी तरह पढ़ कर सारी जानकारियां बारीकी से भर दें।
६. इसके बाद बताए गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ ही अटैच कर दें और सेव कर लें
७. फिर अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
Sadi Anudan पोर्टल पर लोगिन करने का तरीका | Sadi Anudan Status Online
१. इस पर लॉगइन करने के लिए सबसे पहले इसकी वैध वेबसाइट पर जाएं।
२.वहां आपके समक्ष होम पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी पात्रता का चयन करना होगा।
३. उसके बाद आपको पासवर्ड तथा कैप्चा लगाना होगा।
४. फिर दिए गए लॉगइन बटन को प्रेस कर दें। इस प्रकार आप इसका लॉगिन कर सकते हैं।
शादी अनुदान की लिस्ट कैसे देखें | Shadi Anudan List Status

अगर आपने Saadi Anudan Yojna के लिए आवेदन किया है और आप आप उसकी स्थिति देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए स्टेप अपनाने होंगे :
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट “www.shadianudan.upsdc.gov.in” पर जाना होगा। जहाँ आपको होम पेज दिखाई देगा .
- इसके होम पेज पर ही आपको आवेदन पत्र की स्थिति का विकल्प दिखाई देगा। जहाँ पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा । यहाँ आपको लॉगिन फॉर्म भरना होगा और फिर लॉगिन का बटन दबाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके शादी अनुदान योजना के आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
कन्या विवाह योजना हेल्पलाइन | Sadi Anudan Yojna Helpline | Shadi Anudan Helpline Number
श्रेणी | फोन नंबर |
---|---|
सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | 18004190001 |
अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी शासनादे | 1800180513 |
अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी | 0522-228619 |
आज हमने आपको यूपी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना के सम्बन्ध में जानकारी देने की कोशिश की है | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई होतो अपने मित्रो के साथ जरुर शेयर करें | और अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो हमें जरुर लिखें |
उपयोगी लिंक
सरकारी योजनायें | होम जॉब्स | पैसे कमाने वाले एप |
मोटिवेशनल | फुल फॉर्म | बैंक लोन |
ऑनलाइन जॉब्स | स्वास्थ्य टिप्स | बिजनेस आईडिया |
यह भी पढ़ें :