मज़बूत सिस्टम से होगा देश का विकास – Strong System Development for Growing

हमारा सिस्टम – व्यवस्था : Strong System Development for Growing देवभूमि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है, और इसका गठन भी यहाँ के विकास के लिए किया गया था| यहाँ के पर्वत, नदियाँ, संस्कृति, भाषा आदि के विकास और रक्षा के लिए नए राज्य का निर्माण किया गया था | लेकिन किसी भी देश या राज्य का विकास उसके मजबूत सिस्टम या व्यवस्था से हो सकता है | हमारे उत्तराखंड का अभी जो सिस्टम है उसमे बहुत सी कमियां हैं | हम एक एक करके यहाँ के सिस्टम की बात करेंगे और उसमे जो कमियां है और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है उसपर प्रकाश डालेंगे | शिक्षा व्यवस्था – Strong System Development in Education किसी भी देश या उसके राज्य की नीव उसकी शिक्षा व्यवस्था से रखी जाती है| अगर आपकी शिक्षा व्यवथा मजबूत है तो आपका राज्य जरुर विकास करता है | उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों का सिस्टम बहुत अच्छा नहीं हैं | इसमें बड़े बदलाव की जरुरत है | आज की दुनियाँ कहाँ से कहाँ तक पहुँच गई और उसकी अनुसार चलकर ही हम उन्नति कर सकते हैं | इसीलिए सरकारी स्कुल हो या निजी हमें ऐसी शिक्षा देनी चाहिये की पढ़ने वाला हर बच्चा दुनियां के बच्चों के साथ कदम से कदम मिलकर चल सके | आज उत्तराखंड का नागरिक अपने बच्चों को निजी स्कुलों में पढ़ाना चाहता है | क्योंकि वहां की व्यवस्था जैसे – शिक्षक, वातावरण, स्कूल की ईमारत, साफ़ सफाई, अंग्रेजी माध्यम, कंप्यूटर, खेल के अवसर आदि की का सिस्टम बहुत ही अच्छा…