chandrayan-2-isro-news-one-nation.jpg
भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
Chandrayan 2 ISRO INDIA

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने अपने दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया। इस यान को इसरो ने अतिशक्तिशाली रॉकेट GLSV-MKIII-M1 से अंतरिक्ष के लिए सोमवार दोपहर 2.43 को प्रक्षेपित किया। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया।

इसरो के चेयरमैन के सिवन ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए लॉन्चिंग टीम को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के दूसरे चंद्र अभियान के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष में भारत के नए सफ़र की शुरुवात है।

Chandrayan 2 ISRO INDIA  के सफल प्रक्षेपण पर पर प्रधान मंत्री मोदी  ने देश और इसरो को बधाई दी और टीवी पर इसका सीधा प्रसारण भी देखा।

चंद्रयान-2 के चांद की सतह पर पहुंचने वहां रिसर्च करेगा। इस रिसर्च का डाटा इसरो के रिसर्च सेंटर पहुंचने में 15 दिन का समय लगेगा।

Chandrayan 1 ISRO INDIA

आपको बता दें कि इसरो के पहले चंद्र अभियान के 11 साल बाद इस संगठन ने दूसरा चंद्र अभियान शुरु किया है। चंद्रयान-1 ने 29 अगस्त 2009 तक काम किया था। चंद्रयान-1 ने चांद के चारों ओर 3400 बार परिक्रमा कर इतिहास लिखा था। यह अभियान 312 दिन तक चला था।

वैज्ञानिकों के इस कार्य ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। हम सभी महान वैज्ञानिकों का अभिवादन करते हैं।

जय हिंद। जय भारत

यह भी देखें –

By Jitendra Arora

- एडिटर -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *