Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए महाराष्ट्र से आए 11 करोड रुपए, जानिए कौन है वह धर्म प्रेमी- Ram Mandir Inauguration

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारी बड़े ही जोर से की जा रही है। हर कोई भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखने के लिए बेताब है। बताना चाहते हैं कि, 2014 में 22 जनवरी के दिन राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में भगवान श्री राम जी के मंदिर में होने वाला है।

इस कार्यक्रम को होने में अब मुश्किल से मुश्किल 11 से 12 दिन ही बचे हुए हैं। हर कोई राम मंदिर को जी भर कर दान भी दे रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक साथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे के द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट को 11 करोड रुपए का चेक दिया गया है और वर्तमान में वह अयोध्या भी पहुंच चुके हैं।

पार्टी के कई कार्यकर्ता श्रीकांत शिंदे के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर पहुंच चुके हैं। अयोध्या में उन्होंने कार सेवक पूरम में जाकर के 11 करोड रुपए का चेक राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दिया और साथ ही साथ राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में दान का सारा पैसा ट्रांसफर भी कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, यह महाराष्ट्र सरकार की तरफ से साथ ही महाराष्ट्र की जनता की तरफ से राम जी को दिया हुआ एक छोटा सा उपहार है और वह इस बात को काफी गर्व से ले रहे हैं कि, उनके जिंदा रहते राम मंदिर का विशाल निर्माण हो रहा है।

11 करोड़ रुपये का चेक दिया

श्रीकांत शिंदे के द्वारा आगे बताया गया कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहब हमारे मुख्य मिनिस्टर हैं और हम यह जो दान दे रहे हैं, यह महाराष्ट्र की सभी धर्म प्रेमी जनता की तरफ से हम राम मंदिर को दे रहे हैं। हमें पता है कि, यह ज्यादा बड़ा योगदान नहीं है, परंतु इससे हमारी आत्मा को कम से कम संतुष्टि मिल जाएगी कि, हमने राम मंदिर के लिए कुछ ना कुछ तो अवश्य ही किया है। चंपत राय ने इस 11 करोड रुपए की धनराशि को स्वीकार किया है, जिसका इस्तेमाल राम मंदिर के विकास के लिए या फिर राम मंदिर से संबंधित अन्य कामों के लिए किया जाएगा।

चंपत राय के द्वारा कहा गया है कि, महाराष्ट्र कल्याण क्षेत्र से दूसरी बार सांसद मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राम मंदिर के लिए महाराष्ट्र की जनता की तरफ से और महाराष्ट्र के धर्म प्रेमी लोगों की तरफ से 11 करोड रुपए का चेक अयोध्या लेकर के आए हैं, जिसका पैसा बैंक में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *