UP Police Bharti : यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए बंपर नौकरियां, सीएम योगी की मुहिम लाई रंग

Share

Up Police Bharti 2013 News In Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस में महिलाओं की भर्ती करने के लिए बंपर भर्ती निकालने का ऐलान कर दिया गया है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि, अक्टूबर अथवा नवंबर के महीने में तकरीबन 60000 नौकरी की वैकेंसी जारी हो सकती है, जिसमें बड़ा हिस्सा महिला पुलिस कर्मियों का रहेगा। इसके अलावा सरकार ने यह भी कहा है कि, वह जल्द ही महिला पुलिस कर्मियों की पुलिस स्टेशन, कोतवाली और दूसरी जगह पर जिम्मेदारी भी बढ़ाएगी।

UP Police SI Jobs 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जो निर्देश दिया गया है, उसके अंतर्गत मिशन शक्ति के अगले चरण के अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है। इसके अंतर्गत फीमेल बीट ऑफिसर को एरिया में अधिक एक्टिव करने की योजना बना ली गई है। महिला बीट ऑफीसर अपने-अपने इलाके में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को एक साथ एक प्लेटफार्म पर जोड़ेंगी और उनके साथ कम्युनिकेशन करेंगी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके में महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर के शक्ति दीदी के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिए गए आदेश के पश्चात अब महिला थाना पर महिला थाना अध्यक्ष की तैनाती की जाएगी और दूसरे पुलिस स्टेशन पर महिला थाना अध्यक्ष की तैनाती स्टार्ट कर दी गई है।

पिछले 6 साल में 1.55 लाख भर्ती | UP Police Bharti | यूपी पुलिस भर्ती 2023

उत्तर प्रदेश पुलिस में पिछले 6 साल में निकाली गई वैकेंसी और रिक्रूटमेंट के बारे में चर्चा करें, तो दरोगा और सिपाही के साथ दूसरे कई पदों पर पुलिस डिपार्टमेंट में 1,55,000 से अधिक पद भरे गए हैं, जिसमें 22,184 महिला पुलिस कर्मियों की भी भरती की गई है। वर्तमान के समय में तकरीबन 35000 महिला पुलिसकर्मी पुलिस डिपार्टमेंट में काम कर रही है, जिनमें से 328 महिला निरीक्षक पद पर महिलाएं वर्क कर रही है। सरकार के आदेश के बाद अब महिला पुलिस कर्मियों की संख्या को और भी बढ़ाया जा रहा है, साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण थानो में तैनाती भी दी जा रही है। 

खास तौर पर फील्ड में महिलाओं की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती उत्तर प्रदेश 112 की पीआरवी में भी करी जा रही है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, मिशन शक्ति के अगले चरण में महिला बीट ऑफीसर की जिम्मेदारी को बढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत उन्हें खास तौर पर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। यह ट्रेनिंग UP 112 के हेड क्वार्टर में प्रदान की जाएगी।


Share
Whatsapp Channel Join
Telegram Channel Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *