blood_donation_camp_up_gangwar.jpg

भाजपा के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा युवा ह्रदय सम्राट राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में महा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र गंगवार की अध्यक्षता में किया गया ।


जोकि राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ.राममनोहर पाठक,राष्ट्रीय मंत्री मनीष मिश्र,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक सिंह,राष्ट्रीय आई.टी संयोजक गौरव शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह,प्रदेश संरक्षक प्रमोद परिहार के मार्गदर्शन में हुआ ।

प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र गंगवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे सभी सम्मानित ऊर्जावान प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय क्षेत्रीय अध्यक्षओं जिसमें अवध क्षेत्र से विनय कुमार पांडेय,गोरक्ष क्षेत्र शैलेश गुप्ता,काशी क्षेत्र विनय जायसवाल, बृज क्षेत्र अग्निवेश गुप्ता,कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र नरेन्द्र सिंह,पश्चिम क्षेत्र लोकेश यादव ने रक्तदान शिविर में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी लगन और निष्ठा से निर्वहन किया। योगेन्द्र गंगवार ने रक्तदान को सफल बनाने का पूरा श्रेय अपने सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्ष गणों ,महानगर अध्यक्ष गणों, नगर अध्यक्ष गणों, विधानसभा अध्यक्ष गणों, ब्लॉक अध्यक्ष गणों, बूथ अध्यक्ष गणों एवं सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं को दिया। और साथ ही कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदैव श्रमिकों, कामगारों और कर्मचारियों व समाज के हित में सदैब तत्पर रहेंगे और उनके निरंतर संगठन को और मजबूत करेंगे। संगठन आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

वन्देमातरम जय हिन्द जय भारत

By Jitendra Arora

- एडिटर -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *