Box Office Report: दूसरे ही दिन एनिमल ने की धुआंधार कमाई, Sam Bahadur की हुई इतनी कमाई

Animal Box Office Report: लंबे समय से भारतीय दर्शक रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म और विकी कौशल की Sam Bahadur फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि शुक्रवार को दोनों ही फिल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म की कमाई के दो दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं। दर्शकों के द्वारा फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालांकि कमाई के मामले में दोनों फिल्म एक दूसरे के बराबर नहीं हो पा रही है। रणबीर कपूर की फिल्म कमाई के मामले में विकी कौशल की फिल्म से आगे निकल चुकी है।

दर्शकों के बीच जो चर्चा हो रही है, उसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म तगड़ी कमाई करने वाली है। रणबीर कपूर के द्वारा फिल्म के अंदर जो किरदार अदा किया है, उसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। वही दूसरी तरफ विकी कौशल की फिल्म भी देश के लिए एक सैनिक के प्यार को प्रदर्शित कर रही है। चलिए दोनों ही फिल्मों की कमाई के जानकारी को प्राप्त करते हैं। पहले हम यहां पर एनिमल की बात करेंगे।

दूसरे दिन Animal ने पार किए 100 करोड़

एनिमल फिल्म में मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर और मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंडाना है। फिल्म में रणबीर के अलग ही किरदार ने लोगों का ध्यान अट्रैक्ट किया हुआ है। Animal Box Office Collection Day 2 ने दूसरे ही दिन 100 करोड़ अर्थात 1 अरब की कमाई के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 63 करोड रुपए कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म ने 66 करोड रुपए की कमाई करने में सफलता प्राप्त की और आज अर्थात 3 दिसंबर को संडे है। ऐसे में आज फिल्म की कमाई के आंकड़े में और भी तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

दूसरे दिन भी Animal से पीछे रही Sam Bahadur

सैम बहादुर में विकी कौशल और फातिमा सना शेख ने काम किया है। Sam Bahadur Box Office Collection Day 2 फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई की थी और दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ 25 लाख रुपए की इनकम की। इस प्रकार से इस फिल्म की टोटल कमाई 15 करोड़ 50 लाख रुपए हो गई है।

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *