Social worker rajasthan
राजस्थान :  जोधपुर जिले के भोजासर निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जोशी को मानव अधिकार प्रोटेक्शन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जानकारी के अनुसार भोजासर जैसे छोटे से गांव में जन्मे युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जोशी को वैसे तो जोधपुर ही नहीं समुचा राजस्थान उन्हें एक अलग पहचान के रूप में जानता है लेकिन समाज के विभिन्न वर्गों को साथ में लेकर चलने वाले सत्यनारायण जोशी सदैव मानव कल्याण व मानवता के साथ अन्याय के खिलाफ अग्रणी खड़े दिखाई दिए हैं जिसके मद्देनजर वे समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से भी दो-दो हाथ होते देखे गए हैं जो कहीं न कहीं मानवता की सेवा का ही एक स्वरूप कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। हम आपको यह भी बता दें की समाज की सेवा वह मानव सेवा का संकल्प लिए जोशी मीडिया से जुड़े हैं जिसके चलते वे समय-समय पर समाज व जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं। जोधपुर जिले के छोटे से गांव में निवास कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जोशी जोकि एक क्रांतिकारी के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं जिन्हें मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने मानवता की सेवा को लेकर राजस्थान प्रदेश की कमान सौंपते हुए मानव अधिकार प्रोटेक्शन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जोशी को नियुक्ति मिलते ही फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई , भाजपा के फलोदी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित , मांगीलाल सारण भींयासर , फलोदी के पुर्व उपप्रधान पुनमचंद बाघाणी आदि भाजपा कांग्रेस नेताओं ने जोशी की नियुक्ति पर हर्ष व्यापत किया व फोन पर बधाई दी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व जिलों में युवाओं व आमजन में खुशी की लहर छा गई।
न्यूज़ वन नेशन की तरफ से सत्यनारायण जोशी जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं |

By Jitendra Arora

- एडिटर -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *