Eclipse 2024 : कब-कब लगेंगे ग्रहण, जानिए महीना और तारीख

Eclipse 2024 Date and SutakTime: हिंदू धर्म के लोग सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का काफी ज्यादा धार्मिक महत्व मानते हैं। जानकारी के अनुसार साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे और दो चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। चलिए आर्टिकल में जानते हैं कि, साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब लगने वाले हैं।

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण

साल 2024 में अप्रैल के महीने में 8 तारीख को सुबह 9:12 से सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी और इसकी समाप्ति रात को 1:25 पर होगी। इस दौरान सूतक काल की स्टार्टिंग ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से ही हो जाएगी। इसलिए 8 अप्रैल साल 2024 में सुबह 9:12 पर सूतक काल स्टार्ट हो जाएगा।

2024 का पहला सूर्य ग्रहण पश्चिमी एशिया,दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी धुव्र, दक्षिणी धुव्र और अफ्रीका में दिखाई पड़ेगा। हालांकि हमारे देश में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी हमारे देश में बिल्कुल भी मान्य नहीं होगा।

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण

साल 2024 में जो आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा वह अक्टूबर के महीने में 2 तारीख की सुबह 9:13 से शुरू होगा और रात को 3:17 पर खत्म हो जाएगा। इस वाले सूर्य ग्रहण के सूतक काल की स्टार्टिंग 2 अक्टूबर को सुबह 9:13 से हो जाएगी। हालांकि 2024 का यह वाला सूर्य ग्रहण हमारे इंडिया में नहीं दिखाई पड़ेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह वाला सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण

साल 2024 में जो पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, वह मार्च के महीने 25 तारीख को सुबह 10:41 पर लगेगा और इसकी समाप्ति दोपहर को 3:01 पर हो जाएगी। यह चंद्र ग्रहण हमारे भारत देश में नहीं दिखाई पड़ेगा।

साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण

साल 2024 में लगने वाला दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सितंबर के महीने में 18 तारीख को होगा। 18 तारीख को यह चंद्र ग्रहण सुबह 6:12 पर स्टार्ट हो जाएगा और 10:17 पर खत्म हो जाएगा। हालांकि यहां पर भी बुरा समाचार यह है कि यह चंद्र ग्रहण भी हमारे देश में नहीं दिखाई पड़ेगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *