खानदान का नाम रोशन करते हैं ऐसे बच्चे (Chanakya Niti For Child)

Chanakya niti for child: आचार्य चाणक्य की मृत्यु हुए वैसे तो 200-400 साल हो गए है, परंतु उन्होंने तब जो बातें कही थी, वह आज भी सही साबित होती है। आचार्य चाणक्य ने काफी महत्वपूर्ण बातें अपनी चाणक्य नीति में लिखी हुई है, जोकि आज भी प्रासंगिक है। चाणक्य ने चाणक्य नीति में संतान के गुणो के बारे में भी जानकारी दी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे माता-पिता जिनकी संतानों में नीचे बताए हुए गुण पाए जाते हैं, वह माता-पिता काफी ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। ऐसी संताने अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल हमेशा बरकरार रहता है। चलिए जानकारी हासिल करते हैं कि, चाणक्य नीति के अनुसार कौन से गुणो वाली संताने अपने खानदान का नाम रोशन करती है।

1: आज्ञाकारी बच्चे

ऐसे माता-पिता जिनकी संताने उनकी सभी बातों को मानती है और जिनकी संताने संस्कारी होती हैं वह माता-पिता काफी ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। ऐसी संताने सिर्फ अपने माता-पिता को ही प्रसन्न नहीं रखते हैं बल्कि इससे उनका पूरा खानदान प्रसन्न रहता है।

2: संस्कारवान बच्चे

चाणक्य नीति में यह भी कहा गया है कि, जिन माता-पिता के बच्चे बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करते हैं, महिलाओं का भी सम्मान करते हैं और क्या बुरा है क्या अच्छा है इसका फर्क जानते हैं। ऐसी संताने भी अपने खानदान का नाम रोशन करती है। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे बच्चे अपने जीवन में सफलता को प्राप्त करते हैं और समाज में खूब प्रतिष्ठा भी हासिल करते हैं।

3: शिक्षा का महत्व समझने वाले बच्चे

चाणक्य नीति के अनुसार जिन माता-पिता के बच्चों में जानकारी हासिल करने की लालसा रहती है। ऐसे बच्चों पर देवी सरस्वती की काफी ज्यादा कृपा होती है और ऐसे बच्चों पर सिर्फ देवी सरस्वती ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी भी अपनी पूरी कृपा बरसाती हैं। ऐसे बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करके अच्छी नौकरी या फिर व्यापार करते हैं। इस प्रकार से हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। अब आप यह देखें कि, आपकी संतानों में यह सभी गुण है या नहीं। अगर नहीं है तो यह सभी गुण उनमें लाने का प्रयास करें।

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *