रुद्रपुर- आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नेहा विकास समिति द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता लाने का प्रयास किया गया।  इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया।  
ट्रांजिट
केम्प क्षेत्र में नेहा विकास समिति समाजसेवा संस्था द्वारा आयोजित गोष्ठी
में बोलते हुए समिति अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि
 ईश्वर की बनाई यह दुनिया बेहद खूबसूरत है। प्रकृति में ईश्वर ने अपने आपको अभिव्यक्त किया है। जो दुनिया इंसान ने रचीवह
अब रहने लायक भी नहीं रही। ईश्वर की बनाई प्रकृति और पर्यावरण विकास की
हमारी अंधी दौड़ की कीमत चुका रहे हैं। कल इसकी कीमत हमारी आने वाली पीढ़ियां
चुकाएंगी। हम कंक्रीट के जितने भी खूबसूरत जंगल उगा लें
,  पेड़ से सुन्दर कोई कविता नहीं लिख सकते। उन्होंने सबसे पर्यावरण के क्षरण से पहले चेत जाने
का आह्वान करते हुए अधिकाधिक संख्या में पौधे रोप जाने की बात कही। अन्य
वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में न सिर्फ पौधारोपण की आवश्यकता बताये बल्कि
पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए पॉलिथीन का प्रयोग न करने का
संकल्प दिलाया।
 गोष्ठी
में पहुंचे फार्मेसिष्ट मुकेश कुमार मंडल ने पॉलिथित से होने वाली समस्याओ
के बारे में बताया और इसका हमारे पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है इसकी भी
विस्तार से जानकारी दी।
 इस मौके पर नेहा विकास समिति के अध्यक्ष विकास कुमारअनिल कुमारसुशीला देवीअंकुश वर्माअमन कुमारमाया देवी,दीपक कुकरेजामुकेश कुमार मंडलअजय अधिकारीगोपी वर्मनआकाश बाबूअखिलेश यादवसोनम झानिधि गुप्ताआनंद कुमारअक्षय शर्मासुरेश राजपूतजुवेद अलीपूजा शर्मादीक्षा यादवकोमल शर्माकल्लू आदि लोग उपस्थित थे।
इनसाइड कवरेज न्यूज़ – www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in

By Jitendra Arora

- एडिटर -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *