Skip to content
No results
  • होम
  • जॉब अलर्ट
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • ऑटोमोबाइल
  • धर्म
  • बिजनिस
  • वर्क फ्रॉम होम
  • खेल
  • टूल्स
  • राजनीति
  • वोकल लोकल
  • English
News One Nation
  • होम
  • जॉब अलर्ट
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • ऑटोमोबाइल
  • धर्म
  • बिजनिस
  • वर्क फ्रॉम होम
  • खेल
  • टूल्स
  • राजनीति
  • वोकल लोकल
  • English
News One Nation

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana MP : मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है

  • Jitendra AroraJitendra Arora
  • अक्टूबर 25, 2024
Kanya Sumangala Yojana

यूपी के राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में बेटियों के अच्छे भविष्य ,उनकी शिक्षा एवं उनके विवाह के लिए। सहायता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश में एक बड़ी सहायता पूर्ण योजना चलाई जा रही है। इसका प्रारंभ 25 अक्टूबर वर्ष 2019 में किया गया। एवं इसका नाम कन्या सुमंगला योजना [Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana] रखा गया है। इसके अंतर्गत बेटियों के पढ़ाई के प्रत्येक स्तर के लिए सहायता प्रदान की जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की बच्चियों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च का निर्वाहन स्वयं सरकार करती है। आईए इसके विषय में विभिन्न जानकारियां प्राप्त करते हैं। यह योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है, इसके उद्देश्य एवं लाभ क्या हैं, इसकी विशेषताएं, आवेदन हेतु पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन का तरीका इत्यादि सभी बातें आइए प्रारंभ करते हैं।

आज की पोस्ट के मुख्य बिंदु : 

यूपी कन्या सुमंगला योजना की जानकारी  | कन्या सुमंगला योजना योजना के उद्देश्य | लाभ | आवश्यक पात्रता | महत्वपूर्ण दस्तावेज | Kanya Sumangala Apply Online Form | यूपी कन्या सुमंगला स्कीम फॉर्म | कन्या सुमंगला योजना यूपी रेजिस्ट्रेशन फॉर्म | Kanya Sumangla Apply Online 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana in Hindi)

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की कन्याओं के हित में उनके उत्थान के लिए उनके कल्याण के लिए बनाई गई एक योजना है।इसके अंतर्गत बच्ची के जन्म होने पर ₹2000 की सहयोग राशि एवं उसके 1 वर्ष का टीकाकरण पूर्ण करवाने के पश्चात₹1000 की सहयोग राशि एवं विद्यालय में पहली कक्षा में दाखिला करवाने हेतु ₹2000 प्रदान की जाती हैं। तथा बच्ची जब छठी कक्षा में जाती है तो उन्हें ₹2000 की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। एवं कक्षा नवी में जाने पर₹3000 की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। तथा कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में दाखिला लेने हेतु या किसी 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने हेतु ₹5000 की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। यूपी सरकार ने वर्ष2020 में इस योजना हेतु 12 सौ करोड़ रुपए का व्यय किया था। इस योजना में प्रदान की जाने वाली सहयोग राशि सीधे लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को प्राप्त होने वाले लाभ (CM Kanya Sumangla Yojana)

१. उपरोक्त बताए गए ढंग से उनके जन्म पर टीकाकरण पर कक्षा में ऊपर उठने पर तथा विवाह इत्यादि कार्य के लिए भिन्न-भिन्न सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

२. इन सहयोग राशियों के प्राप्त होने से बेटियां तथा उनके आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी लाभान्वित होते हैं।

३.इस प्रकार एक गरीब परिवार के लिए भी बेटियों का पालन पोषण संभव हो जाता है। यही इस योजना का लाभ है कि इसकी वजह से बेटियों के जीवन में सुधार आता है।

कन्या सुमंगला योजना योजना के उद्देश्य बताएं (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana UP AIM)

१.इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करवाना है।

२. एवं इसके साथ ही बेटियों के हित में यह योजना केवल शिक्षा पर ही नहीं बल्कि उनकी अन्य आवश्यकताओं पर भी ख्याल करती है। एवं उनके जन्म, टीकाकरण तथा विवाह इत्यादि के लिए भी सहयोग राशि प्रदान करती है।

३. इससे ना केवल बेटियों का भविष्य उज्जवल होगा ।बल्कि उनके पालन इत्यादि कार्यों में भी परिवार को किसी प्रकार का बोझ नहीं लगेगा। चाहे कितना भी गरीब परिवार हो बच्चियों की जरूरतों को पूर्ण करने में असमर्थ महसूस नहीं करेगा।

४. उपरोक्त वर्णित लाभों के प्रदान किए जाने से कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध में भी काबू पाया जा सकेगा। और कन्याओं को भी समाज में सम्मान का जीवन प्राप्त होगा।

Sumangala Yojna को कितने चरणों में लागू किया जाएगा 

इस सुमंगला योजना को प्रायः 6 चरणों में पूर्ण किया जाएगा। जोकि वर्तमान में लागू हो चुका है एवं अब इसके सारे चरण बारी- बारी से व्यवहार में लाए जाएंगे।

१. इसके प्रथम चरण में इस योजना के लागू होने के पश्चात जन्मी नवजात बच्चियों के नाम पर सरकार द्वारा ₹2000 की सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

२. दूसरे चरण में बच्ची के 1 वर्ष के अंतर्गत टीकाकरण पूर्ण करवा लेने पर₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। लेकिन इसके लिए शर्त है कि वह बच्ची 01.04.2018 से पूर्व कि जन्मी नहीं होनी चाहिए।

३. एवं तीसरे चरण में जब बच्ची का दाखिला विद्यालय में पहली कक्षा में करवाते हैं। तो उन्हें ₹2000 प्रदान किए जाते हैं।

४. चौथे चरण में बच्ची के छठी कक्षा में जाने पर ₹2000 प्रदान किए जाते हैं।

५. एवं पांचवें चरण में कक्षा 9वी में जाने पर ₹3000 प्रदान किए जाते हैं।

६. इसके पश्चात छठे चरण में कक्षा 10वीं और 12वीं में दाखिले हेतु अथवा 2 वर्ष के डिप्लोमा कोर्स हतु ₹5000 की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तरण कर लेने पर ₹7000 तथा ₹8000 प्रदान किए जाते हैं।तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर₹200000 दिए जाते हैं।

कन्या सुमंगला योजना पात्रता (Sumangla Yojana Eligibility) 

१. इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश के ही मूल निवासी होने चाहिए।

२. इस योजना का लाभ केवल एक परिवार की दो बच्चियों को ही प्राप्त हो सकता है। किंतु यदि बच्चियां जुड़वा हैं एवं उनके अतिरिक्त एक और बच्ची है। तो तीनों बच्चियों को लाभ प्राप्त हो सकेगा।

३. यदि दो बेटियों के होने के बावजूद कोई दंपत्ति अन्य दो अनाथ बच्चियों को गोद लेते हैं। तो उन्हें इस कन्या सुमंगला योजना का लाभ अपनी चारो बच्चियों के लिए प्राप्त होगा।

Sumangala Yojana Online आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

१. आवेदन हेतु आवेदन कर्ता एवं बच्ची का आधार कार्ड अनिवार्य है।

२. एवं बच्ची की पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होगी।

३. आवेदन कर्ता का निवास प्रमाण पत्र।

४. निवास प्रमाण पत्र तथा ।

५. नागरिकता प्रमाण पत्र।

६. बैंक खाते की जानकारियां बैंक खाते की जेरॉक्स इत्यादि।

७. यदि कन्या गोद ली गई है तो उसके गोद लिए जाने का प्रमाण पत्र।

८. तथा आवेदन कर्ता का मोबाइल नंबर।

९. इसके अतिरिक्त यह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए बनाई गई है। इसलिए आवेदन करता परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत आने चाहिए।

कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन (mksy.up.gov.in Registration)

१. आवेदन हेतु सर्वप्रथम कन्या सुमंगला योजना की वैध वेबसाइट(m k s y.up.gov .in)पर जाएं।

२. तत्पश्चात सिटीजन सर्विस पोर्टल(citizen service portal) के विकल्प को प्रेस करें।

३. फिर आपके समक्ष एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा एवं आपको आपके सामने ‘मैं सहमत हूं का’ विकल्प दिखाई देगा इसका चयन करें।

४. अब आपने फॉर्म को अच्छी तरह पढ़ कर भर लें।

५. इसके पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को अपने फॉर्म में दर्ज कर लें।

६. अब आपको आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान की जाएगी।

७. इसके पश्चात एम एस के वाई पोर्टल (MKSY portal)  पर लॉगिन करें। और कन्या सुमंगला योजना 2021 का आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा। उसे भरकर उपरोक्त बताए गए सभी दस्तावेजों के साथ अटैच कर सेव कर लें। तथा उसके पश्चात सबमिट बटन को प्रेस कर दें। इस प्रकार आप कन्या सुमंगला योजना 2021 से जुड़ सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे इसका लाभ।

कन्या सुमंगला योजना उपयोगी लिंक (कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर)

अत्यधिक जानकारियां प्राप्त करने हेतु कन्या सुमंगला योजना की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/
Kanya Sumangala Yojana pdf downloadयहाँ देखें
MKSY संपर्क लिस्ट –यहाँ देखें
कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर1800 18 011 11

निष्कर्ष : Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Kya Hai

दोस्तों आज की पोस्ट में हमने आपको कन्या सुमंगला योजना की हिंदी ( kanya sumangala yojana in hindi) में जानकारी दी है |

यह भी पढ़ें :

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है
  • स्वास्थ्य साथी योजना क्या है

ऑनलाइन कमाई केंद्र

Online Kamai Kendra App

Join Whatsapp

Join Telegram

देश की बात

Recent Post


  • काशीपुर में रोहिल्ला क्षत्रीय महासभा की अहम बैठक, फर्जी आरोपों पर संस्था का कड़ा जवाब
  • AI powered YouTube success story of Surjeet Karmakar from Assam with Bandar Apna Dost channel
    🧠 AI से बदली किस्मत: ‘बंदर अपना दोस्त’ और असम के युवा सुरजीत करमाकर की कहानी
  • 43 वर्षों की परंपरा को निभाता निरंकारी महिला संत समागम, काशीपुर में दिखा श्रद्धा और सेवा का संगम
  • ₹36 लाख से ज्यादा के विवाद में अदालत ने दिया निर्णय—संजय रुहेला की मजबूत दलीलों ने पलटा पूरा मामला
  • Woman Saree Prompt
  • Jai Bharat Mata
  • अनेकता में एकता का अनुपम उदाहरण निरंकारी सामूहिक शादियाँ
  • मानव सौहर्द और विश्वबंधुत्व का अनूठा दृश्य – 78वां निरंकारी संत समागम
  • Jai Shri Ram
  • Jai Shri Ganesha

Related Posts

₹36 लाख से ज्यादा के विवाद में अदालत ने दिया निर्णय—संजय रुहेला की मजबूत दलीलों ने पलटा पूरा मामला

Viral Prompt AI App Download

🔥 Free AI Viral Prompt App: Trending Video Prompt बनाने का सबसे आसान तरीका

medical certificate form 1a pdf download

RTO Medical Form : ड्राइविंग लाइसेंस का मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म

  • बिजनेस आईडिया
  • लोन कैसे लें
  • सरकारी योजनायें
  • ऑनलाइन योगा सीखें

पैसे कैसे कमायें

  • पैसा कमाने वाला एप
  • डेली ऑनलाइन जॉब
  • पैसा कमाने वाला गेम
  • शेयर बाज़ार एप

Quick Links

  • बिजनेस आईडिया
  • लोन कैसे लें
  • सरकारी योजनायें
  • ऑनलाइन योगा सीखें

वर्क फ्रॉम होम

  • यूट्यूब से पैसा कैसे कमाए
  • इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमायें
  • फेसबुक से पैसे कैसे कमायें
  • ब्लॉग से पैसे कैसे कमायें

Online Job Arert

online_paise_kaise_kamaye_app

App Se Paise

paise kamane bale app
  • पैसा कमाने वाला एप
  • डेली ऑनलाइन जॉब
  • पैसा कमाने वाला गेम
  • शेयर बाज़ार एप
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact
  • English

Copyright © 2025 NewsOneNation.com