काशीपुर में रुहेला समाज की बड़ी जीत! मेयर दीपक बाली ने दिया जीर्णोद्धार का भरोसा

आज दिनांक 02.06.2026 को अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा रजिस्टर्ड भारत के राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला एडवोकेट के नेतृत्व में काशीपुर के रुहेला समाज के व्यक्तियों ने काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक वाली को एक ज्ञापन रुहेला समाज की जो धर्मशाला ब कुआं जो मोहल्ला कटोराताल काशीपुर में स्थित है, उसके जीर्णोद्धार के लिए ब अवैध कब्जे को हटाने के लिए दिया, जिस पर दीपक वाली ने तत्काल निर्णय लेते हुए नगर आयुक्त काशीपुर को जांच करते हुए उसे पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जल्दी रुहेला समाज कि धर्मशाला व कुएं का जीर्णोद्धार कराया जाएगा उसमें जो रुहेला समाज का योगदान होगा वह भी पूर्ण रूप से लिया जाएगा।
तथा रुहेला समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की जाएगी, इस मीटिंग में उपस्थित लोगों में, राष्ट्रीय महामंत्री संजय रूहेला एडवोकेट के अतिरिक्त राष्ट्रीय सचिव विशाल रुहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला, विनीत रुहेला,सुनील रुहेला,राजीव रुहेला ,प्रदीप रुहेला, कौशल रुहेला ,पवन रुहेला ,अर्जुन रुहेला,राजेंद्र रुहेला जी, सचिन रुहेला, अनिल रुहेला,मीत रुहेला, रुद्र रुहेला ब समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे । जिसका काशीपुर के रहेला समाज ने मेयर दीपक वाली जी का दिल से आभार व्यक्त किया है।