रुहेला समाज अब होगा एकजुट! काशीपुर में समाज भवन निर्माण को लेकर ऐतिहासिक फैसला

आज दिनांक 01.06.2026 को रुहेला राजपूत समाज की एक मीटिंग अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा (रजि) भारत के तत्वावधान में भास्कर रुहेला जी के प्रतिष्ठान काशीपुर में हुई जो रुहेला राजपूत समाज के संरक्षक है,जिसमें रहेला समाज के कई व्यक्तियों ने भाग लिया।जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय रूहेला एडवोकेट ने की और संचालन सचिव विशाल रुहेला ने किया, तथा बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि काशीपुर में जो रुहेला समाज की धर्मशाला व कुआं है उसका जीर्णोद्धार किया जाए तथा उसे स्थान पर रुहेला समाज का एक भवन बनाया जाए, क्योंकि काशीपुर में सभी समाज की अपनी सभा है लेकिन रुहेला समाज की कोई सभा नहीं है ,तथा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया की 5 तारीख को एक मीटिंग आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा में रुहेला समाज के सभी प्रधान व्यक्ति उपस्थित रहेंगे तथा आगामी एक मीटिंग के लिए उसे पर रणनीति तैयार की जाएगी और क्षेत्र के सांसद विधायक मेयर से मिलकर रुहेला समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की जाएगी इस मीटिंग में उपस्थित लोगों में, राष्ट्रीय महामंत्री संजय रूहेला एडवोकेट के अतिरिक्त राष्ट्रीय सचिव विशाल रुहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला, सुनील रुहेला,राजीव रुहेला ,प्रदीप रुहेला, कौशल रुहेला ,पवन रुहेला ,अर्जुन रुहेला,राजेंद्र रुहेला जी, सचिन रुहेला, अनिल रुहेला,मीत रुहेला, रुद्र रुहेला ब समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे ।