4 मई से खुलेगा बाज़ार या होगा कोरोना का प्रसार ? Lockdown 3 Effect ?

क्या होगा लोकडाउन 3 का प्रभाव ? Lockdown 3 Effect

लोकडाउन 3.0 की शुरुवात 4 मई से होने जा रही है , लेकिन मोदी सरकार गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए बहुत सी राहत  देने जा रही है | और लोकडाउन 3.0 में शर्तों के साथ बाज़ार खोलने के निर्देश दे दिए हैं | जिसके लिए देश को तीन जोनों में बांटा गया है – ग्रीन जोन, ओरेंज जोन और रेड जोन | जहाँ कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे अधिक है उन्हें रेड जोन में बांटा गया है और जहाँ काफी दिनों से कोरोना के मरीज बिलकुल नहीं हैं उसे ग्रीन जोन में बांटा गया है ओरेंज जोन में थोड़े बहुत संक्रमण के मामले हैं | ग्रीन जोन में बाज़ार को कुछ शर्तों के साथ सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं | जिससे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके |

दुकानदारों और खरीदारों को सामाजिक दूरी का पालन करना पड़ेगा और मास्क पहनना भी जरुरी होगा |

लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की क्या लोग नियमों का पालन कर सकेंगा? लोकडाउन 1 और 2 में जब पूरी तरह बंद था उर आवश्यक सामानों की दुकाने खुली थी तब भी बहुत सारे लोग कानूनों को तोड़ते नज़र आ रहे थे | तो क्या अब रहत मिलने के बाद यह कानूनों का पालन करेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है | और एक बार किसी की लापरवाही से कोरोना का संक्रमण फ़ैल गया तो और भी मुश्किल हो जायगी | फिर से पूरी तरह लोकडाउन करना पड़ेगा | जो छूट मिल रही थी उससे भी हाथ धोना पड़ेगा |

इसीलिए लोगों को यह ध्यान रखना होगा की वह पूरी जिम्मेदारी से दुकाने खोलें और ग्राहक सामान खरीदें | जिससे भविष्य में लोकडाउन को ना बढ़ाना पड़े |

अर्थदंड लगाने से होगा फायदा

सरकार को भी इस बार अधिक सतर्क रहना होगा | और सख्ती से कानूनों का पालन करवाना होगा | नहीं तो यह मुश्किल और भी बढ जायगी | सरकार को कानून तोड़ने वालों पर अर्थदंड जरुर लगाना चाहिए जैसे उन्होंने ट्राफिक के नियमों में लगाया है | जिसके कारण दुर्घटनाये कम हो गई है | अर्थदंड लगने से लोग कानूनों का पालान करना सीख जायंगे |

जय हिन्द जय भारत

इन लोकप्रिय ख़बरों को भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *