How to Gain Weight : हड्डी-कंकाल कहलाना छोड़ो, ये खाओ और 1 महीने में बॉडी बनाओ

Home Remedies To how to weight gain : क्या आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने पतले शरीर और कम वजन की वजह से हमेशा अवसाद में रहते हैं और इंटरनेट पर ऐसी चीज सर्च करते हैं, जिसके द्वारा आप अपना वजन बढ़ा सके या फिर अपने दुबलेपन को दूर कर सकें।

अगर आपका जवाब हां है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसे हमने खुद ट्राई किया हुआ है और यह वास्तव में काम करता है। इस बात का सबूत हम खुद हैं। इस तरीके में आपको कुछ ही चीजों की आवश्यकता होगी, जिसका सेवन यदि आप कर लेते हैं तो 1 ही महीने में आपकी अच्छी Body बन जाएगी।

हड्डियों में वजन कैसे बढ़ाएं (How To Gain Weight)

अपना वजन बढ़ाने के लिए आपको 1 किलो देसी चना, 1 किलो काबूली चना, 1 किलो खड़ी मूंग, आधा किलो किशमिश, एक किलो सोयाबीन की आवश्यकता होगी।

यह सभी चीज आपको आसानी से किसी भी पंसारी की दुकान अर्थात् किराना स्टोर पर मिल जाएंगी। इन सभी चीजों की खरीदारी आसानी से आप ₹400 से लेकर के ₹500 में कर सकते हैं। इतना आइटम 1 महीने आसानी से चलेगा।

कैसे करें सेवन (How To Gain Weight at Home)

इन सभी चीजों को लाने के बाद आपको रोज रात को सभी चीजों को 100 ग्राम एक साथ पानी में डाल देना है और रात भर इसे फुलने देना है। अब अगली सुबह आपको उठकर मंजन करके इन सभी चीजों को मिक्सर में पीस लेना है। याद रखें कि, मिक्सर में पीसने के दौरान एक केला काट के भी आपको डाल देना है।

इस प्रकार से अच्छी तरह से मिक्सर में पीसने के बाद जब इसका गाढ़ा पेस्ट बाहर आ जाए, तब आपको चम्मच से इसका सेवन करना है। याद रखें कि आपको सुबह, दोपहर और शाम तीनों टाइम इसका सेवन करना है। ऐसा करने से आपको सिर्फ दूसरे से तीसरे दिन में ही अपनी बॉडी में फर्क दिखाई देने लगेगा और आपको लगेगा कि, वास्तव में आपके अंदर ताकत उत्पन्न हो रही है।

कैसे है फायदेमंद | How Does It Benifiecial Gaining Weight

देखिए हमने आपको जिन चीजों को खाने के लिए कहा है, उन सभी चीजों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य कई प्रकार के विटामिन होते हैं।

इसके अलावा अच्छी मात्रा में फैट भी होते हैं और जैसा कि आप जानते हैं कि, बॉडी बनाने के लिए सही मात्रा में Protein, Carbohydrate और Fat तीनों की ही आवश्यकता होती है और यह सभी चीज आपको उपरोक्त बताई गई खाने वाली चीजों में मिल जाती है।

इसलिए जब आप इनका सेवन करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी बॉडी बनने लगती है। याद रखें कि, अगर आप इसका सेवन कसरत करने के साथ-साथ करते हैं तो और भी जल्दी आपको पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई पड़ेंगे।

Share

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *