भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र गंगवार ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ प्रबंधन की बड़ी भूमिका होती है। हमको एक एक वोट की चिंता करनी है, भाजपा के लिए एक एक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसा करने के बाद अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा सार्थक करेंगे। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में श्रमिकों, दलित, शोषित, वंचित और पिछड़ों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं जारी हुई हैं और हो रही है। योजनाओं को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने का कार्य सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को करना है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बूथ प्रबंधन कर अहम भूमिका निभाएं.


जिस भी कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी गई है ,वह कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसम्पर्क कर जिले व नगर के प्रत्येक भाजपा प्रत्याशी को बार्ड स्तर तक जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। निकाय चुनाव हम सबके लिए बहुत ही अहम है, जिसमें संगठन के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी का काम करें। प्रत्याशी के साथ मिलकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करें। प्रत्येक भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर ही दम लेंगे ।जय भाजपा तय भाजपा विजय भाजपा

By Jitendra Arora

- एडिटर -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *