आलिया भट्ट एक ब्रिटिश अभिनेत्री है भारतीय मूल की, जो मुख्यतः भारतीय फिल्म और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में कार्यरत है, इन्होने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आयी फिल्म संघर्ष से की एक बाल कलाकार के रूप में लेकिन एक लीड अभिनेत्री के तौर में इन्होने साल 2012 में आयी फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” से अपनी फ़िल्मी करियर की शुरआत की, जो एक सफल फिल्म बनी, उसके बाद आलिया भट्ट ने काफी बड़ी सफल फिल्मे की जिसकी बदौलत इन्होने इंडस्ट्री में एक अपना ख़ास मुकाम बनाया और अपनी अभिनय कला के चलते काफी सारे पुरस्कार अपने नाम भी किये जिनमे एक फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुजस्कार और 3 फिल्मफेयर पुरस्कार, स्टारडस्ट अवार्ड और एक जी सिने अवार्ड शामिल है, इनकी सफलता के चलते इन्हे साल 2014 में “फोर्बेस इंडिया सेलेब्रिटी 100” और 2017 में “फोर्बेस 30 अंडर 30” लिस्ट में जगह मिलने में कामयाबी हासिल हुई और साल 2022 में “टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड” से इन्हे नवाजा गया |
आलिया भट्ट Biography (All About Alia Bhatt in Hindi)
नाम – आलिया भट्ट
उपनाम (nickname) – आलू
जन्म की तारीख (Age of Alia Bhatt ) – 15 मार्च,1993 (29 वर्ष)
जन्मस्थान (birthplace) – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
व्यवसाय (profession) – अभिनेत्री, फिल्म प्रोडूसर
निवास स्थान (address) – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा (education) – 10 वी पास
स्कूल – जमनाबाई नारसी स्कूल
विवाह (marital status) – विवाहित (रणबीर कपूर)
लम्बाई (length) – 160 cm (5′ 3″ इंच)
आंखों का रंग (eye colour) – काला
बालों करंग (hair colour) – हल्का भूरा
नेट वर्थ (net worth) – 557 करोड़, (68.1 मिलियन डॉलर)
Alia Bhatt Husband – Ranbir Kapoor
व्यक्तिगत जीवन (Alia Bhatt Ka Jivan Parichay)
आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ, इनके पिता का नाम महेश भट्ट है जो खुद बॉलीवुड में एक बड़े निर्देशक के रूप में जाने जाते है और इनकी माँ का नाम सोनी राजदान है, इनके पिता भारतीय नागरिक है और इनकी माँ ब्रिटिश नागरिकता रखती है जिस कारण आलिया के पास भी ब्रिटिश नागरिकता है | इनकी दो बड़ी बहनें भी है जिनका नाम शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट है, और एक भाई है जिनका नाम राहुल भट्ट है |
आलिया भट्ट के मुताबिक वे बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी, अपनी बहन पूजा भट्ट की तरह, जिस कारण से उन्होंने शैमक डावर इंस्टिट्यूट से डांस क्लास लेने शुरू कर दिए थे, और ये देखते हुए उनके पिता ने उन्हें अपनी प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म “संघर्ष” में बाल कलाकार के रूप में लिया जब वे महज 6 साल की थी |
करियर
आलिया भट्ट की पहली फिल्म थी संघर्ष जहाँ उन्होंने एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी हालाँकि एक लीड अभिनेत्री के तौर पे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” के साथ की |
वर्ष फिल्म किरदार
1999 संघर्ष प्रीत ओबेरॉय
2012 स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर शनाया सिंघानिया
2014 हाईवे वीरा त्रिपाठी
2014 टू स्टेट्स अनन्या स्वामीनाथन
2014 अगली युवा शालिनी
2014 हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया काव्या प्रताप सिंह
2014 शानदार आलिया अरोड़ा
2016 कपूर एण्ड सन्स टिया मलिक
2016 उड़ता पंजाब बौरिया / मैरी जेन
2016 ऐ दिल है मुश्किल डीजे
2016 डियर ज़िन्दगी कायरा
2017 बद्रीनाथ की दुल्हनिया वैदेही त्रिवेदी
2018 राज़ी सहमत सय्यद
2019 गली बॉय सफीना फिरदौसी
2019 कलंक रूप चौधरी
2020 सड़क 2 आर्या देसाई
2022 गंगूबाई काठियावाड़ी गंगूबाई
2022 आरआरआर सीता
2022 डार्लिंग्स बदरुनिसा “बद्रू” शेख
2022 ब्रह्मास्त्र ईशा चटर्जी
Alia Bhatt New Movies
बाकी आने वाली आलिया भट्ट की फिल्मों में “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” और एक नेटफ्लिक्स हॉलीवुड मूवी “हार्ट ऑफ़ स्टोन” शामिल है और इस फिल्म के जरिये वे हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी | वहीँ बहुत सी फिल्मों में उन्होंने गेस्ट किरदार भी निभाए है, और लघु फिल्मों में भी काम किया है जिसमे 2014 में आयी एक लघु फिल्म “गोइंग होम” शामिल है |
आलिया भट्ट फिल्म अभिनेत्री के साथ साथ एक फिल्म प्रोडूसर भी है जहाँ उन्होंने मार्च 2021 में अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने की घोषणा भी की थी जिसका नाम “इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस” है और इस प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने अपनी पहली फिल्म का निर्माण भी साल 2022 में किया जिसका नाम था “डार्लिंग्स” उसमे वो खुद अभिनेत्री भी थी, ये फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज़ हुई थी |
फिर साल 2021 में इन्होने अपना एक क्लोथिंग ब्रांड भी खोला जो खासकर बच्चो के लिए था जिसका नाम “Ed -a -Mamma” है, और साल 2022 में इन्होने मैटरनिटी क्लोथिंग लाइन की भी शुरुआत की जहाँ गर्भवती महिलाओं के लिए कपड़ों का प्रोडक्शन का काम होता है |
पुरस्कार (Alia Bhatt New Movie Awards)
फिल्मफेयर अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस – “गल्ली बॉय” (2020), “राज़ी” (2019), उड़ता पंजाब (2017)
IIFA अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस – “राज़ी” (2019), उड़ता पंजाब (2017)
फिल्मफेयर क्रिटिक्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस – हाईवे (2015)
ज़ी सिने अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस – “गल्ली बॉय” (2020), “राज़ी” (2019), बदरीनाथ की दुल्हनिया (2017)
स्क्रीन अवार्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस – “गल्ली बॉय” (2020), “राज़ी” (2019), उड़ता पंजाब (2017)
IIFA अवार्ड्स फॉर स्टाइल आइकॉन (2017)
स्टार प्लस एंटरटेनर ऑफ़ थे ईयर (2014)
गिल्ड अवार्ड फॉर मोस्ट स्टाइलिश युथ आइकॉन (2015)
लाइफ ओके स्क्रीन हीरो अवार्ड (2015)
बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ़ थे डिकेड – “इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड्स” (2022)
“फोर्बेस इंडिया सेलेब्रिटी 100” (2014)
“फोर्बेस 30 अंडर 30” (2017)
“टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड” (2022)
अफेयर (Alia Bhatt Affairs)
आलिया भट्ट का नाम सबसे पहले उनके पहली ही फिल्म में उनके को स्टार रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा, जिनके साथ उनका रिलेशन काफी लम्बा चला था हालाँकि कुछ साल बाद इनका ब्रेकअप हो गया, फिर इनका नाम अभिनेता वरुण धवन से जुड़ा, इनका नाम Hike Messanger के संस्थापक कविं मित्तल से भी जुड़ा, लेकिन इनमे से कोई भी रिश्ता आलिया ने कभी कन्फर्म नहीं किया, सिवा रणबीर कपूर के अलावा जिनके साथ वे पूरे 5 साल रिलेशन में रहने के बाद अप्रैल 2022 में उन्होंने अपनी शादी भी रचाई, और फिर कुछ ही दिनों बाद होने गर्भवती होने की खुशखबरी भी सबको सुनाई |
आज आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में एक काफी बड़ा नाम बन चुकी है और उन्हें एक काफी सफल स्टार किड के रूप में भी देखा जाता है, हालाँकि बहुत से लोग उन्हें उनके स्टार किड होने के वजह से उन्हें ट्रोल भी करते है ये कहकर की उन्हें काफी आसानी से फिल्म इंडस्ट्री में काम मिला उनके स्टार किड और इंडस्ट्री में बड़ी पहुँच के कारण, लेकिन इन सब चीज़ों के बावजूद उन्होंने अपनी अभिनय कला के बलबूते बहुत से लोगो के दिलों पर राज़ किया जो अभी भी कायम है काफी सारी सफल फिल्मे देने के बाद, जिस कारण से आज वे बहुत से लोगो के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में भी उभर के आयी है |
FAQ –
Q- आलिया भट्ट की नागरिकता क्या है ?
Ans– आलिया भट्ट एक ब्रिटिश नागरिक है |
Q- आलिया की पहली फिल्म का नाम क्या है ?
Ans– “स्टूडेंट ऑफ़ थे ईयर” पहली फिल्म (डेब्यू) है | इससे पहले उन्होंने “संघर्ष में एक छोटा सा किरदार बाल कलाकार के रूप में निभाया था |
Q- आलिया की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) कितनी है ?
Ans– आलिया, कुल संपत्ति 557 करोड़, (68.1 million dollar) है |
Q- आलिया के प्रोडक्शन हाउस का नाम क्या है?
Ans– आलिया के प्रोडक्शन हाउस का नाम “इटरनल सनशाइन” है |
Whoa! This blog looks just like my old one! It’s on a totally different topic but it hhas pretty much
the same layout and design. Wonderful choice oof colors! https://Z42MI.Mssg.me/
Write more, tthats all I have tto say. Literally, it seems as thokugh you relied on the video to make your point.
You obviously know what youre talking about, why wase your
intelligence on just posting videos to your site wheen you could be giving us something informative
tto read? https://Nakshetra.Com.np/companies/tonebet-casino/