उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने पर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार रुहेला को रुहेला संगठन ने किया सम्मानित
काशीपुर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के थाना मंडावर में तैनात हेड कांस्टेबल श्री अरविंद कुमार रुहेला को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने पर आज काशीपुर में अखिल भारतीय रोहिल्ला क्षत्रिय संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रुहेला संगठन के राष्ट्रीय महासचिव , व नगर अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने श्री अरविंद कुमार रुहेला को स्मृति चिह्न भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अरविंद कुमार रुहेला की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करना गौरव की बात है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होना उनकी मेहनत, लगन एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है।

संजय रुहेला एडवोकेट ने श्री अरविंद कुमार रुहेला को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर तरक्की एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे प्रतिभाशाली एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करना संगठन के लिए गर्व का विषय है। इससे समाज के युवाओं को भी देश एवं समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।.
इस सम्मान समारोह में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश महासचिव उमेश जोशी एडवोकेट, रुहेला समाज काशीपुर के उपाध्यक्ष विशाल रुहेला, सचिव राजीव रुहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला तथा कार्यकारिणी सदस्य सचिन रुहेला एवं राज रुहेला एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री अरविंद कुमार रुहेला को उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त होने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उन्नति की कामना की।
अखिल भारतीय रोहिल्ला क्षत्रिय संगठन ने श्री अरविंद कुमार रुहेला की इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।




