कन्या को आज भी बोझ क्यों माना जाता है?

कन्या को आज भी बोझ माना जाता है, क्योंकि आज भी भारत मैं लड़कियों की कोई सुरक्षा नही है, भगवान् ने उन्हें लड़को से थोड़ा कमजोर बनाया है और हर कमजोर को अपनी ताकत दिखाना और उसे दबाना हमारे देश के लोग अपनी शान समझते हैं, हमारे देश के माँ बाप अपनी इज्ज़त कमाने मे सारी जिंदगी निकल देते हैं… और जब लड़की बड़ी हो जाती है तो उनकी चिंता और बड़ जाती है । शादी मे दहेज़ देना भी शान समझा जाता है… और गरीब ज्यादा दहेज़ नही दे सकता इसीलिए वो सोचता है की लड़की होनी ही नही चाहिए……… हमारे समाज मे जागरूकता की कमी है ……. बड़े बड़े अमीर लोग दिखावा करते हैं…… लोगो को दिखा दिखाकर दहेज़ देते हैं……… अमीरों की लड़कियां भी अच्छी पढाई करके अच्छी जगह नोकरी पा लेती हैं…… लेकिन गरीब लड़कियों को ऐसी जगह काम करना पड़ता है जहाँ वो सुरक्षित नही हैं, ऐसी बहुत सी समस्याएँ हैं जिस कारन लोग कन्या भ्रूण हत्या करते हैं……. हमारी सरकार और हमारा कानून ये सब जानते हुए भी कुछ नही कर रहा…….. सिर्फ़ बोला जाता है या इश्तिहार लगवा दिए जाते हैं की कन्या भ्रूण हत्या रोको……….कोई ठोस कदम नही उठाया जाता,
एक और समस्या है हमारे समाज की – माता पिता सोचते हैं की अगर लड़कियां हुई तो वो शादी कि बाद अपने घर चली जायँगी और वो अकेले रह जायंगे और लड़का होगा तो उनकी देखबाल करेगा…… इस समस्या कि लिए हम लोगो को सोचना होगा की अगर किसी माता पिता के लड़का नही है और लड़की शादी के बाद ससुराल चली गई है वो माता पिता को कोन संभालेगा ,

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *