‘भारतीय जनता पार्टी- प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के लखनऊ में एक सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से नाथ नगरी बरेली के योगेन्द्र गंगवार को प्रदेश संगठन महामंत्री (उ.प्र.) व पूर्व सीओ जगदीश सिंह पाटनी जी को प्रदेश मंत्री (उ.प्र.) एवं प्रियंक वर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज प्रान्त (उ.प्र.) पद का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उनको नये पद के लिए बधाई और सुभकामनाएँ दी, इस दौरान मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया जी,मा.राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक जी,मा.राष्ट्रीय सचिव डॉ.राममनोहर पाठक जी,मा.राष्ट्रीय संयोजक अजय विक्रम सिंह जी, मा.प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह जी, मा.प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र जी, मा.प्रदेश महामंत्री जयजीत कुशवाहा जी का आभार प्रकट किया,साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मा.केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का सपना है, कि हर हाथ को काम,हर श्रमिक को सम्मान योगेन्द्र गंगवार बूथ लेविल जाकर कार्यकर्ताओं की मदद से डाटा बेस तैयार कर, उनके सपने को साकार करने का कार्य करेंगे, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के साथ साथ सदैव श्रमिकों कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे, शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
योगेन्द्र गंगवार बने प्रदेश संगठन महामंत्री (उ.प्र.)

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/en-IN/register?ref=UM6SMJM3