नए वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं | अब पर्यावरण बचाना जरुरी | Happy New Year 2022

Whatsapp Channel Join
Telegram Channel Join

न्यूज़ वन नेशन की तरफ से आप सभी को नए वर्ष 2022 की बहुत बहुत शुभकामनाएं – Happy New Year 2022 |

पिछला वर्ष 2021 हमारे देश के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण रहा | हमने करोना भी देखा और उससे जंग भी जीती | लेकिन नया वर्ष 2022 में भी करोना अपने पैर पसार रहा है | हमें इससे भी जीतना है |

इसके साथ ही देश में  विकास विकास की बात होनी चाहिए | पर्यावरण बचाने की बात होनी चाहिए | अगर हम विकास करना चाहते हैं तो हमें शिक्षा की बात करनी होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की बात करनी होगी, कानून और हमारे सिस्टम पर बात करनी होगी | अर्थ व्यवस्था जोकि इस समय डगमगाई हुई है उसकी बात करनी होगी | महंगाई कम करने की बात करनी होगी |

अब राजनैतिक पार्टियाँ देश के जनता को राम मंदिर या कश्मीर के मुद्दे बेवकूफ बनाकर राजनैतिक रोटियां नहीं सेंक पाएंगी | और  हमारा देश तेजी से  विकास के रथ पर दौड़ेगा | जब जनता के वास्तविक मुद्दों पर राजनीति होगी तो देश का भला होगा, गरीब आदमी का भला होगा |

अभी कुछ और मुद्दे हैं जो देश के विकास में बाधा बने हुए हैं | जिसमे सबसे बड़ा मुद्दा देश की बढती जनसँख्या है | हमारे देश,में साधन सीमित है, जल सीमित है, अन्न सीमित है और अगर हम जनसंख्या पर कोई सिस्टम नहीं बनायेंगे तब तक महंगाई और बढती जायगी | पीने तक के पानी के लिए आपको बहुत  सारे पैसे देने पड़ेंगे | गरीब और गरीब होता जायगा |

इस बार जलवायु परिवर्तन पर भी ध्यान देने की जरुरत है | क्योंकि हमने अपनी प्रकर्ति को बहुत चोट पहुंचाई है | जल, हवा, धरती, आकाश हर जगह दोहन किया है | इसीलिए हमें अब इसके लिए बहुत कुछ करना होगा | इलेक्ट्रिक वाहन की कीमते कम करकर हम अपने पर्यावरण को बहुत बचा सकते हैं | इसीलिए सरकार को इनकी कीमत बहुत कम करने के लिए योजनायें लानी होंगी | जनता को भी इसके लिए आगे आकर जोर शोर से इलेक्ट्रोनिक वाहनों का उपयोग करना होगा |

हमें और हमारे देश को आगे बढ़ना है | देश के युवाओं को धरने प्रदर्शन में दिमाग लगाने की बजाय गूगल और फेसबुक जैसी कम्पनी खोलने के बारे में चर्चा करनी चाहिए | जितना दिमाग और समय हिंसा करने में लगाया जाता है अगर उतना ही  समय  नए रोजगार बढाने में लगाया जाए तो बहुत सारी समस्याएँ अपने आप ही सुलझ जायंगी और हमारे देश को आगे  बढ़ने से कोई नहीं रोक पायगा |

न्यूज़ वन नेशन ऐसी ही नए वर्ष में लोगों को जागरूक करता रहेगा और देश के विकास में अपना योगदान देगा – जय  हिन्द – जय भारत -Happy New Year 2022

इन लोकप्रिय ख़बरों को भी पढ़ें : Happy New Year 2022 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *