घर की इज्ज़त बचानी है तो यह खबर जरुर देखें | Cyber Crime Facebook Video Call Scam

Whatsapp Channel Join
Telegram Channel Join

नमस्कार दोस्तों अगर आप अपनी और अपने घर की इज्ज़त बचाना चाहते हैं तो आपको यह खबर देखनी बहुत जरुरी है | अगर आपको इस खबर में दी जाने वाली जानकारी का पता नहीं लगा तो आपके लाखों रुपये भी जायंगे और आपके घर की इज्ज़त भी |

मामला यह है की आजकल एक गैंग लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है | इस गेंग में लड़कियां भी हैं और लड़के भी | यह लोग आपको फेसबुक पर पहले दोस्त बना लेते हैं फिर कुछ दिन बाद आपसे वीडियो कॉल भी करते हैं और आपका नंबर भी शेयर कर लेते हैं | और कुछ दिन बाद इस गेंग की लड़कियां आपसे विडिओ कॉल करती है और अपनी नियुड (निवस्त्र) फ़ोटो और वीडियो भेजती हैं | और आपसे भी आपकी निवस्त्र फ़ोटो मांगती है | और निवस्त्र होकर विडियो कॉल करती हैं | और यह कॉल रिकॉर्ड करती रहती हैं |

और बाद में इनका ब्लैक मैलिंग का धंधा चालु हो जाता है | यह आपसे हजारों – लाखों रुपये की मांग करती हैं | पैसे नहीं दिए तो यह आपकी रिकॉर्ड की हुई वीडियो कॉल आपके मित्रो और दोस्तों को सोशल मीडिया में शेयर करने को कहती हैं |

अगर आपको अपनी इज्ज़त बचानी है तो आपको इन्हें पैसे देने होंगे | और एक बार आपने पैसे दे दिए तो भी यह आपका पीछा नहीं छोडती | और बार बार पैसे की डिमांड करती रहते हैं | इनका यह धंधा जोर शोर से चल रहा है | दिल्ली, हरयाणा, नॉएडा में तो बहुत लोग इनका शिकार बन गए हैं | अब उत्तराखंड में भी ऐसे मामले आने शुरू हो गए हैं |

इसीलिए आपको ऐसे लोगों से बचना है | ओर सोशल मीडिया पर किसी अनजान लड़की या लड़के से दोस्ती नहीं करनी हैं | और ना ही कोई वीडियो कॉल करनी है | नहीं तो आपके पैसे तो जायगे ही साथ में आपकी इज्ज़त भी चली जायगी |

और जो लोग इनका शिकार हो चुके हैं या अब भी इनके चुंगुल में फंसे हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में करनी चाहिए | नहीं तो यह लोग आपको ब्लैक मेल करते रहेंगे | और आपको लूटते रहेंगे |

गर्ल फ्रेंड – बॉय फ्रेंड से भी ना करें वीडयो कॉल | Facebook Video Call Scam | Cyber Crime Facebook Video

ऊपर हमने आपको अनजान लोगों से कॉल ना करने की सलाह दी है | लेकिन अब हम आपको रियल लाइफ में वीडियो कॉल ना करने की सलाह दे रहे है | क्योंकि अगर आपकी रियल लाइफ में भी किसी से दोस्ती हो जाती है तो भी आपको उनसे वीडियो कॉल पर वैसी बात नहीं करनी है जो अप्पतिजनक हो | क्योंकि अगर भविष्य में आपकी दोस्ती या रिश्ता टूट जाता है तो वह लड़का या लड़की आपकी विडियो कॉल की रिकॉर्डिंग करके रख सकती है | और बाद में आपको ब्लैक मेल कर सकती है | इसीलिए आप हमेशा वीडियो कॉल से दूर ही रहे तो अच्छा है |

अब हम इस क्राइम के दो केस आपको बता रहे हैं जिसको समझना आपके लिए बहुत जरुरी है | यह दोनों केस आपकी ज़िन्दगी भर काम आयंगे | अब आपको एक सच्ची घटना के एक उदहारण देकर बताते हैं की सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिये कैसे ब्लैक मेल किया जाता है |  

केस 1 – अनजाने लोगों से वीडयो कॉल करने का अंजाम | फेसबुक वीडियो कॉल | Cyber Crime Video

यह घटना उत्तराखंड के एक छोटे से शहर की है | जहाँ एक आदमी के पास फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है | यह महिला अपने को एक प्रतिष्ठित बैंक का मेनेजर बताती है | आदि द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाती है | और फिर उनके बीच बातों का सिल सिला शुरू हो जाता है | मोबाइल नम्बरों का भी आदान प्रदान हो जाता है | वोइस कॉल और विडिओ कालिंग भी शुरू हो जाती है |

बात बड़ते बड़ते फेसबुक पर विडियो कॉल पर आ जाती है और वह अनजान महिला उन्हें एपीआई अप्पतिजनक फ़ोटो और विडियो भेजती  है | और उनके साथ अप्पतिजनक हालत में विडियो कॉल करती है | और उनसे भी ऐसा करने को कहती है |

और असली खेल यही से शुरू होता है | वह महिला यह विडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लेती है | और फिर इस आदमी को ब्लैक मेल करती है की उन्हें वह 50 हजार रुँपये दे नहीं तो वह उनके वीडियो सोशल मीडिया में हर जगह शेयर कर देगी | इससे वह आदमी एक दम हक्का बक्का रह जाता है | उसे कुछ समझ नहीं आता की वह क्या करे |

लेकिन इस गैंग का खेल अभी ख़तम नहीं होता है | इसी गैंग के एक शख्स का कॉल इस आदमी के पास आता है और वह अपने को साइबर क्राइम का ऑफिसर बताता है और कहता है की आपके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं | इसे जल्दी हटवाइये नहीं तो आप पर कार्यवाही हो सकती है |

इससे वह आदमी और परेशान हो जाता है | और वह साइबर क्राइम में जाने का फैसला लेता है |

अब आपको बताते हैं की अगर आप रियल लाइफ में जान पहचान के लड़के या लड़की से विडिओ कॉल करते हो तो क्या नुक्सान हो सकता है |

केस 2 – रियल लाइफ में दोस्त से वीडियो कॉल करने का अंजाम

मान लो आप एक लड़की हैं और किसी शहर में जॉब करती हैं | वहां पर आपकी किसी से दोस्ती हो जाती है | मोबाइल नंबर भी एक दूसरे को दे दिया जाता है | और बात करते करते आपकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है | आप सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्स अप, ज़ूम या गूगल मीट  जैसे एप द्वारा वीडियो कॉल भी शुरू हो जाती हैं | अगर इस लड़के ने आपकी प्यार मोहब्बत वाली बातें रिकॉर्ड कर ली तो आप भविष्य में फंस सकती हैं |

और अगर आपमें से किसी ने भी वीडियो कॉल पर अप्पतिजनक होकर बात की होगी तो आप और मुसीबत में फंस सकती है | क्योंकि भविष्य में आप दोनों की शादी हो गई तो कोई समस्या नहीं होगी | लेकिन किसी वजह से आपकी दोस्ती पहले ही टूट गई तो वह लड़का या लड़की आपकी रिकॉर्ड की गई वीडियो कॉल से आपको ब्लैक मेल भी कर सकता है | जिससे आप कहीं के नहीं रहोगे |

निष्कर्ष

आज की खबर आप सभी के लिए समझना बहुत जरुरी है | यह साइबर क्राइम लड़का और  लड़की दोनों पर हो सकता है | क्योंकि पहला वाले उदाहरण में एक लड़का फंस जाता है और दुसरे वाले केस में एक लड़की के ज्यादा फंसने के चांस ज्यादा होते हैं | इसीलिए आप जल्द से जल्द सावधान हो जाएँ | और अपने बेटा, बेटी, बहन, भाई, रिश्तेदार य दोस्त को भी सावधान कर दें | क्योंकि अगर किसी के साथ भी ऐसी वारदात होती है तो बहुत बदनामी होगी और साथ में पैसे का भी नुक्सान होगा |

इस खबर को आप ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इस गेंग से बचाइये | हम अपने न्यूज़ वन नेशन पोर्टल पर ऐसी ही साइबर क्राइम से जुडी ख़बरें पोस्ट करते रहते हैं | इसीलिए हमें जरुर सब्सक्राइब करें |

जय हिन्द – जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *