Skip to content
No results
  • होम
  • जॉब अलर्ट
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • ऑटोमोबाइल
  • धर्म
  • बिजनिस
  • वर्क फ्रॉम होम
  • खेल
  • टूल्स
  • राजनीति
  • वोकल लोकल
  • English
News One Nation
  • होम
  • जॉब अलर्ट
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • ऑटोमोबाइल
  • धर्म
  • बिजनिस
  • वर्क फ्रॉम होम
  • खेल
  • टूल्स
  • राजनीति
  • वोकल लोकल
  • English
News One Nation

Bank Khata Kaise Khole : बैंक अकाउंट कैसे खोलते है

  • Jitendra AroraJitendra Arora
  • नवम्बर 23, 2024

डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, ऐसे शब्द अक्सर आपको सुनने मिल जाते है और आप तुरंत उत्साहित हो जाते है की हमे भी इसका एक हिस्सा बनना है आप दिन भर देखते हैं की कोई मोबाइल से पैसे ट्रैन्स्फर कर रहा है तो कोई बैंक से लेनदेन कर रहा है, तो कोईनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके फंड ट्रांसफर कर रहा होता है, आज के दौर मे बैंक अकाउंट (Bank Account) होना भी बेहद जरूरी हो गया है. साथ ही आप अपने बिजली बिल या अपनी बिमा प्रीमियम भी ऑनलाइन जमा करवा सकते हे। आपके बैंक खाते में अच्छी लेनदेन है तो बैंक आपको पर्सनल लोन की सुविधा भी प्रदान करता है| यदि आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है तो आप समय की धारा में खुद को पीछे महसूस कर सकते हैं

आजकल हर प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आपका बैंक में अकाउंट होना बेहद जरूरी है अगर आपका बैंक में अकाउंट नहीं है तो आज आप इस पोस्ट से जानेंगे कि बैंक में अकाउंट कैसे खोलते हैं ( Bank me account kaise kholte hain ), बैंक में अकाउंट खोलने के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज (Documents) की आवश्यकता होती है?

बैंक मे खाता खोलना क्यूँ जरूरी है (Bank Me Khata Kholne Ke Fayde)

बैंक में अकाउंट होने से आपको कई लाभ मिलते है | इससे आप किसी भी तरह का अनलाइन पेमेंट कर सकते है | यदि आप कहीं नौकरी (Job) करते है, तो वहाँ भी आपको अपना बैंक खाता (Bank Account) देना पड़ता है, जिससे आपकी तनख्वा (Salary) कैश (Cash) न मिलकर सीधा आपके अकाउंट में ही डाल दी जाती है | जिसे आप अपने एटीएम कार्ड की सहायता से कभी भी निकाल सकते है या फिर किसी तरह का ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते है |अपने पैसे सुरक्षित रखने के लिए बैंक अकाउंट सबसे सुरक्षित स्थान होता है। भारत में बहुत सारे सरकारी एवं प्राइवेट बैंक है, जहां पर आप अपना अकाउंट खुलवा कर उनमें अपने पैसे जमा करवा सकते हैं और अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। जितने भी बैंक है उन सभी का कार्य और सेवाएं लगभग एक जैसी ही होती है।

बैंक अकाउंट कितने प्रकार के होते हैं (Bank Account Kitne Prakar Ke Hote Hain)

बैंक खाते कई प्रकार के हो सकते हैं जिसमें से बचत खाता, चालू खाता आदि प्रमुख हैं। समय की आवश्यकता के अनुसार बैंक नए- नए प्रकार के खाते भी प्रस्तुत कर सकते हैं जिसके नियम और शर्ते पहले से मौजूद खातों से कुछ अलग हों। खातों में यह विवरण होता है कि ग्राहक ने कब कितना लेन-देन किया, कितना ब्याज आदि लगाया गया।

1. बचत खाता – Bachat Khata ( Saving Account)
2. चालू खाता ( Current Account)

बचत खाता क्या है (Saving Account in Hindi)

बचत खाता वो खाता है जिसके अंदर आप अपने पैसे जमा करवा सकते हैं, जरूरत पड़ने पर निकलवा भी सकते हैं, इसके साथ आपको बहुत सारी सुविधाएं दी जाती है जैसे ATM, नेट बैंकिंग, चेक बुक इत्यादि। इस अकाउंट में जमा राशि पर आपको कुछ प्रतिशत ब्याज भी दिया जाता है। सभी बैंकों का ब्याज अलग-अलग हो सकता है। इसलिए जो बैंक ज्यादा ब्याज दे रही हो, आप उसमें अपना सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं।

चालू खाता किसे कहते हैं (Current Account Kya Hai)

यह बैंक अकाउंट मुख्य रूप से बड़े – बड़े बिजनेसमैन, उद्योगों और कंपनियों के द्वारा खुलवाया जाता है। इस बैंक अकाउंट में जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। इसके अलावा आपको इसमे वो सभी सेवाएं मिलती है जो की बचत खाते में मिलती हैं। इसके अतिरिक्त करंट अकाउंट में आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है, जिसके जरिए आपके बैंक अकाउंट में जितने पैसे हैं, आप उससे ज्यादा पैसे भी अपने बैंक अकाउंट से निकलवा सकते हैं। यानी कि बैंक से उधार ले सकते है।

बैंक में अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

बैंक मे अकाउंट खोलने के लिए आपको कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं जिनसे की आपकी पहचान हो पाए. इसकी लिस्ट यहाँ दी जा रही है. अगर आप बैंक में खाता खुलवाना चाहते हैं तो यह डाक्यूमेंट्स या पेपर अपने साथ लेकर जाएँ.

1. बचत खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

i. पासपोर्ट साइज़ फोटो
ii. आइडी प्रूफ – आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी
iii. एड्रैस प्रूफ – बिजली बिल, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड, पासपोर्ट

2. चालू खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

i. पासपोर्ट साइज़ फोटो
ii. आइडी प्रूफ – आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी
iii. एड्रैस प्रूफ – बिजली का बिल, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड
iv. Entity proof : Certificate of incorporation,GST registration,Shop act License, Udyam Registration

बैंक खाता कैसे खोले – Bank Mein Khata Kaise Kholen

यदि आप बैंक में अकाउंट खुलवाना चाहते हो तो सबसे पहले आपको जिस भी बैंक में बैंक खाता खुलवाना हो वहाँ पर जाना होगा और निचे दिए निर्देशों के अनुसार आप अपना बैंक अकाउंट खुलवा सकते हो. 

1. आप बैंक जाकर वहां से अकाउंट ओपनिंग फॉर्म (Bank Opening Form) ले लें जो की निशुल्क होता है.
2. फॉर्म लेकर आपको बैंक द्वारा दिए गए फॉर्म को अपने आधार कार्ड, पेन कार्ड से नाम व स्थाई पता , मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी सही-सही भरें.
3. फार्म में पूछी गयी अन्य सभी पर्सनल डिटेल्स भी सही-सही भरें तथा जो भी अकाउंट आप खुलवाना चाहते है उस पर टिक करें.
4. फॉर्म पर आप एटीएम व चेक बुक के लिए भी टिक करें.
5. फॉर्म पर अपने फोटो को चिपकाएँ और आवश्यक दस्तावेज की फोटो कोपी को सलग्न करें.
6. फॉर्म पर जहाँ हस्ताक्षर के लिए बॉक्स है 3 – 4 जगह पर हस्ताक्षर करें ध्यान रहे हस्ताक्षर जो आप इस फॉर्म पर करेंगे उन्ही से आप अपने बैंक खाते से पैसे निकाल पाएंगे और अन्य सुविधाओ का लाभ ले पाएंगे.
7. फॉर्म के साथ सलग्न सभी दस्तावेज पर भी अपने हस्ताक्षर करें.
8. फॉर्म भरने के बाद सम्बंधित आधिकारी को चेक करवाकर जमा करवाएं.
9. एक से दो दिन में आपक बैंक खाता खुल जायेगा और एटीएम कार्ड, चेक बुक आपको डाक द्वारा प्राप्त हो जाएगी.

मोबाइल से ऑनलाइन सेविंग बैंक खाता केसे खोलें

अब आप बिना बैंक गए भी अपना अकाउंट खोल सकत हैं यदि आप बैंक में अपना सेविंग अकाउंट ऑनलाइन खोलना चाहते हैं तो अपने बैंक खाते को खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज को अपने पास लेकर अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से भी बैंक में निचे गए स्टेप्स को फॉलो करके खाता खोल सकते हैं.

1. आप जिस भी बैंक में अपना ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं तो उसकी ऑफिसियल वेब साईट (Bank Official Website) पर जाकर अकाउंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करे. जैसे भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलने के लिए आपको स्टेट बैंक की वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाना होगा. 
2. सबसे पहले आपको आपका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी OTP द्वारा वेरीफाई करें.
3. ऑनलाइन खाता खोलने के लिए आपको आधार को OTP द्वारा वेरीफाई करना होगा.
4. इसके पश्चात् आपको अन्य जानकारी जेसे एड्रेस डिटेल्स व महत्वपूर्ण पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी.
5. अगले स्टेप में आपको अपने नॉमिनी की डिटेल्स भरनी है.
6. अब आपको सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करना है.
7. बैंक आपको कस्टमर आईडी देगा जिसको लेकर आपको नजदीकी शाखा में जाकर KYC प्रोसेस करवाना है आप ऑनलाइन भी विडियो KYC कर सकते है
8. इस प्रकार दो से तीन दिनों में आप ऑनलाइन बैंक खाता खुलवा सकते है

निष्कर्ष 

आज की पोस्ट में आपने जाना कि बैंक खाता क्या होता है, बैंक खाता कितने प्रकार का होता है, बचत और चालु खाता क्या होता है, बैंक में खाता कैसे खुलवाये, आदि. अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें. और ऐसे ही काम की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें. 

जय हिन्द 

Read Also :

  • ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
  • ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट कैसे होता है ?

ऑनलाइन कमाई केंद्र

Online Kamai Kendra App

Join Whatsapp

Join Telegram

देश की बात

Recent Post


  • Video Editing Kya Hai
    जानें बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स जो आपके वीडियो को बना देंगे वायरल!
  • काशीपुर में रोहिल्ला क्षत्रीय महासभा की अहम बैठक, फर्जी आरोपों पर संस्था का कड़ा जवाब
  • AI powered YouTube success story of Surjeet Karmakar from Assam with Bandar Apna Dost channel
    🧠 AI से बदली किस्मत: ‘बंदर अपना दोस्त’ और असम के युवा सुरजीत करमाकर की कहानी
  • 43 वर्षों की परंपरा को निभाता निरंकारी महिला संत समागम, काशीपुर में दिखा श्रद्धा और सेवा का संगम
  • ₹36 लाख से ज्यादा के विवाद में अदालत ने दिया निर्णय—संजय रुहेला की मजबूत दलीलों ने पलटा पूरा मामला
  • Woman Saree Prompt
  • Jai Bharat Mata
  • अनेकता में एकता का अनुपम उदाहरण निरंकारी सामूहिक शादियाँ
  • मानव सौहर्द और विश्वबंधुत्व का अनूठा दृश्य – 78वां निरंकारी संत समागम
  • Jai Shri Ram

Related Posts

₹36 लाख से ज्यादा के विवाद में अदालत ने दिया निर्णय—संजय रुहेला की मजबूत दलीलों ने पलटा पूरा मामला

Viral Prompt AI App Download

🔥 Free AI Viral Prompt App: Trending Video Prompt बनाने का सबसे आसान तरीका

medical certificate form 1a pdf download

RTO Medical Form : ड्राइविंग लाइसेंस का मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म

  • बिजनेस आईडिया
  • लोन कैसे लें
  • सरकारी योजनायें
  • ऑनलाइन योगा सीखें

पैसे कैसे कमायें

  • पैसा कमाने वाला एप
  • डेली ऑनलाइन जॉब
  • पैसा कमाने वाला गेम
  • शेयर बाज़ार एप

Quick Links

  • बिजनेस आईडिया
  • लोन कैसे लें
  • सरकारी योजनायें
  • ऑनलाइन योगा सीखें

वर्क फ्रॉम होम

  • यूट्यूब से पैसा कैसे कमाए
  • इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमायें
  • फेसबुक से पैसे कैसे कमायें
  • ब्लॉग से पैसे कैसे कमायें

Online Job Arert

online_paise_kaise_kamaye_app

App Se Paise

paise kamane bale app
  • पैसा कमाने वाला एप
  • डेली ऑनलाइन जॉब
  • पैसा कमाने वाला गेम
  • शेयर बाज़ार एप
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact
  • English

Copyright © 2025 NewsOneNation.com