![]() ![]() |
-दिल्ली में करोड़पतियों की संख्या 23,000 |
देश में अमीरों की संख्या में इजाफा हुआ है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के मुताबिक, देश की कुल संपदा 6,200 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा दिसंबर, 2016 तक का है। देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 2,64,000 और अरबपतियों की संख्या 95 है।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की मानें तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे अमीर शहरों में शुमार है, जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है। आंकड़ा भी इस बात की पुष्टि करता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 46,000 करोड़पति तथा 28 अरबपति रहते हैं वहीं दिल्ली की कुल संपदा 450 अरब डॉलर आंकी गई है, जबकि बेंगलुर की कुल संपदा 320 अरब डॉलर है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली से सटे गुड़गांव की कुल संपदा 110 अरब डॉलर हैन्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है
-दूसरे स्थान पर दिल्ली और तीसरे पर बेंगलुरु हैं।
-दिल्ली में करोड़पतियों की संख्या 23,000 और अरबपतियों की 18 है।
-बेंगलुर की कुल संपदा 320 अरब डॉलर है, वहां 7,700 करोड़पति और आठ अरबपति रहते हैं.
– सूची में हैदराबाद 310 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है।
-हैदराबाद में करोड़पतियों की संख्या 9,000 और अरबपतियों की छह है।
-कोलकाता में करोड़पतियों की संख्या 9,600 है और वहां 4 अरबपति रहते हैं
-कोलकाता की कुल संपदा 290 अरब डॉलर आंकी गई है।
-इस सूची में शामिल अन्य शहरों में पुणे की कुल संपदा 180 अरब डॉलर है, वहां 4,500 करोड़पति और पांच अरबपति रहते हैं।
-चेन्नई की संपदा 150 अरब डॉलर है, वहां 6,600 करोड़पति और चार अरबपति रहते हैं। और वहां 4,000 करोड़पति और दो अरबपति निवास करते हैं।।